1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार…अखिलेश यादव ने साधा निशाना

सरों पर माफ़ी मांगने के लिए दबाव बनाना और लोगों के बयान बदलवाना भाजपाई नकारात्मक राजनीति की बहुत ही घिसी-पिटी और आउटडेटेड चाल है। ऐसे कुकृत्यों से भाजपा के ख़िलाफ़ गुस्सा, नाराज़गी और आक्रोश और भी अधिक बढ़ रहा है। जब जनता भाजपा के विरुध्द अपने विचार, अपने मन में ही रखेगी तो भाजपाइयों और उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों के लिए हालात बद-से-बदतर हो जाएंगे। भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार!

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, भाजपाइयों का सबसे बड़ा संकट ये है कि वो अब अगर जनता से दंडवत् माफ़ी भी मांगेंगे तो भी जनता माफ़ नहीं करेगी क्योंकि भाजपाइयों ने कभी भी जनता के साथ किया हुआ अपना वादा नहीं निभाया है। ये बात और है कि भाजपा के संगी-साथियों ने औपनिवेशिक सत्ताओं के आगे माफ़ी भी मांगी थी और बड़ी वफ़ादारी के साथ निभाई भी थी।

पढ़ें :- फर्रुखाबाद से बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत पर जीजा और बहन का घर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप, FIR दर्ज

उन्होंने आगे लिखा, दूसरों पर माफ़ी मांगने के लिए दबाव बनाना और लोगों के बयान बदलवाना भाजपाई नकारात्मक राजनीति की बहुत ही घिसी-पिटी और आउटडेटेड चाल है। ऐसे कुकृत्यों से भाजपा के ख़िलाफ़ गुस्सा, नाराज़गी और आक्रोश और भी अधिक बढ़ रहा है। जब जनता भाजपा के विरुध्द अपने विचार, अपने मन में ही रखेगी तो भाजपाइयों और उनके अनरजिस्टर्ड संगी-साथियों के लिए हालात बद-से-बदतर हो जाएंगे। भाजपा का अहंकार ही गिरायेगा उनकी सरकार!

पढ़ें :- Viral-BJP सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले-पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने पर हो रहा आंदोलन, शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा

इसके साथ ही, ‘बटेश्वर कॉरिडोर’ के काम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये है ‘बटेश्वर कॉरिडोर’ के काम में हो रहे बेतहाशा भ्रष्टाचार का साक्षात् सबूत : जिसमें दिनदहाड़े बिना बेस के सीधे मिट्टी पर ही PCC डालने का वीडियो सरेआम हो गया है। यहां ख़राब कॉन्क्रीट और पत्थर का इस्तेमाल हो रहा है और डिज़ाइन फॉल्ट्स आदि की भी लिखित शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन कभी सुनवाई ही नहीं हुई, जांच तो संभव ही नहीं है। भाजपा राज में जब कोई ईमानदार नागरिक आवाज़ उठाता है तो उसके फोन पर दूसरी तरफ़ से धमकी की आवाज़ आ जाती है।

भाजपा राज में सुनवाई की जगह धमकाई हो रही है। वैसे याद दिला दें कि भाजपा ने ‘अटल प्रोग्रेस वे’ बनाने की बात भी कही थी… जनता पूछ रही है: ‘अटल प्रोग्रेस वे’ भी जुमला था क्या?

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी, महिला आरक्षण, परिसीमन और FCRA बिल को लेकर सरकार पर साधा निशाना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...