भारतीय कार बाजार (Indian Car Market) में छोटी गाड़ियों की सेल बेहतर होने लगी है। इसका फायदा मुख्य रूप से मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को मिलता दिख रहा है। जुलाई की बात करें, तो मारुति सुजुकी ने कुल 2.41 गाड़ियां बेची हैं। इसमें घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों का डेटा शामिल है।
नई दिल्ली। भारतीय कार बाजार (Indian Car Market) में छोटी गाड़ियों की सेल बेहतर होने लगी है। इसका फायदा मुख्य रूप से मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को मिलता दिख रहा है। जुलाई की बात करें, तो मारुति सुजुकी ने कुल 2.41 गाड़ियां बेची हैं। इसमें घरेलू मार्केट और एक्सपोर्ट दोनों का डेटा शामिल है। छोटी गाड़ियों की बात करें, तो मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 (Maruti Suzuki Alto K10) टॉप 15 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में शामिल है।
जुलाई में इस कार की 12,534 यूनिट्स बिकी हैं। पिछले साल की जुलाई के मुकाबले ऑल्टो की सेल लगभग 112 फीसदी बढ़ी है। जुलाई 2025 में मारुति ने इस कार की 5910 यूनिट्स को बेचा था। वहीं इस साल जुलाई में इस कार के सेल्स नंबर 12,534 तक पहुंच गया है। ये मारुति सुजुकी की दूसरी सबसे सस्ती कार है। इससे कम कीमत में सिर्फ एस-प्रेसो आती है, लेकिन उसकी सेल ऑल्टो के 10 के मुकाबले बहुत कम है।
कितनी है कीमत?
मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 (Maruti Suzuki Alto K10) पेट्रोल और सीएनजी (CNG) दोनों ही अवतार में आती है। इसकी कीमत 3.69 लाख रुपये एक्श शोरूम से शुरू होती है। वहीं कार का टॉप वेरिएंट 5.44 लाख रुपये एक्स शोरूम पर आता है। ये कीमत पेट्रोल वेरिएंट की है। सीएनजी मॉडल की बात करें, तो इसकी कीमत 4.81 लाख रुपये से शुरू होती है और 5.31 लाख रुपये तक जाती है।
ये कार मल्टीपल कलर ऑप्शन में आती है। कार के एक्सटीरियर की बात करें, तो इसमें हनीकॉम्ब स्टाइल ग्रिल, 13 इंच के वील्स के साथ रियर पार्किंग सेंसर मिलता है। कार में स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और वॉयस कंट्रोल्स मिलते हैं। इसमें डिजिटल डिस्प्ले वाला स्पीडोमीटर दिया गया है। कार में स्मार्टप्ले स्टूडियो मिलता है, जो स्मार्टफोन नेविगेशन फीचर के साथ आता है। ये कार मैन्युअल और ऑटो गियर शिफ्ट टेक्नोलॉजी के साथ आती है।
इंजन, पावर और माइलेज
ऑल्टो के10 में 998 सीसी का इंजन मिलता है, जो 68 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। कार के पेट्रोल वर्जन का माइलेज 24.90 किलोमीटर प्रति लीटर का है। वहीं सीएनजी वेरिएंट में कार 56 बीएचपी की पावर देती है। इसका माइलेज 33.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का है।
इस कार में भी 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे। यानी बेस वेरिएंट से आपको 6 एयरबैग की सेफ्टी मिलती है। इसमें रिवर्स पार्किंग सेंसर दिया गया है। कार HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम स्टैंडर्ड (Electronic Stability Program comes as standard) मिलता है।