Lucknow Acid Attack : यूपी की राजधानी लखनऊ में एक सिरफिरे ने शादी से इनकार करने पर घर में घुसकर युवती पर तेजाब से हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने बेटी को बचाने आयी मां पर चाकू से हमला कर दिया। उनके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर वार किए। इस वारदात में आरोपी मुन्ना ने युवती और उसके मां-बाप पर तेज फेंका। तीनों बुरी तरह झुलस गए।

जानकारी अनुसार, यह घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के उदयगंज की है। रविवार तड़के करीब 4 बजे आरोपी युवती के घर में घुसा और तेजाब से हमला कर दिया। हमले के बाद चीख-पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद तीनों घायलों को केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। मां-बाप भी गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता शहनवाज उर्फ सानू के कारपेंटर का काम करते हैं। आरोपी युवती पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन, उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया था।जिसके बाद आरोपी ने इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया।