लखनऊ : गोसाईंगंज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आयी हैं। यहां पर सुल्तानपुर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार सवार बदमाशों ने 4,000 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना पैसे दिये फरार हो गए। इस दौरान जब सेल्समैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार सवार पेट्रोल पंप कर्मचारी को 500 मीटर तक घसीटते हुए चले गए और उसे सड़क पर फेंक दिया। इस घटना में सेल्समैन को गंभीर चोटें आयीं है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गोसाईगंज थाना क्षेत्र स्थित जीएस पेट्रोल पंप की है। जहां सोमवार सुबह करीब 4:19 बजे ब्लैक कलर की कार में सवार युवकों ने पेट्रोल डलवाया और बिना पैसे दिए भागने लगे। तभी कर्मचारी सचिन कुमार ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उन्हें 500 मीटर तक घसीटा। नगराम थाना क्षेत्र के आकराहदो गांव के निवासी सचिन (21) इस घटना में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।
पेट्रोल पंप मैनेजर की शिकायत पर गोसाईगंज थाने में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 विशेष पुलिस टीमें बनाई गईं है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार और उसमें सवार आरोपियों की पहचान कर रही है।