अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक मिडिल स्कूल सहित पूरा इलाका उस समय थर्रा गया जब स्कूल में जोरदार धमाके से स्कूली बच्चों की खुशियां मातम में बदल गई। धमाका इतना जोरदार थ कि स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।
Afghanistan : अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक मिडिल स्कूल सहित पूरा इलाका उस समय थर्रा गया जब स्कूल में जोरदार धमाके से स्कूली बच्चों की खुशियां मातम में बदल गई। धमाका इतना जोरदार थ कि स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को संभलने का मौका भी नहीं मिला। इस विस्फोट में 7 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 लोग घायल हुए हैं। धमाका पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में हुआ।
धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
खबरों के मुताबिक विस्फोट की वजह डायनामाइट का गलत तरीके से रखा जाना हो सकता है। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच टीम धमाके के कारणों का पता लगाने में जुटी हैं कि स्कूल के पास आखिर कैसे हुआ धमाका?
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुनार प्रांत की इन्वेस्टिगेटिव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया है। जांच दल घटनास्थल पर मौजूद हैं। और धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए बारीकी से छानबीन कर रहे हैं।