अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार शाम 7:05 बजे के करीब अफगानिस्तान के कालाफगन से करीब 81 किलोमीटर दूर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा के पास था।
नई दिल्ली। अफगानिस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार शाम 7:05 बजे के करीब अफगानिस्तान के कालाफगन से करीब 81 किलोमीटर दूर 5.7 तीव्रता का भूकंप आया है। इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा के पास था। वहीं, अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके का असर काफी दूर तक देखने को मिला। इसका असर भारत में भी देखने को मिला।
भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य जगहों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के तेज झटके के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। वहीं, इस दौरान लोग काफी परेशान भी दिखे।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, बारामुला, कुपवाड़ा और जम्मू सहित कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं, दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम में भी कुछ सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।
पाकिस्तान से लेकर किर्गिस्तान तक हिली धरती
शनिवार शाम 7 बजकर चार मिनट पर आए इस भूकंप का केंद्र धरती की सतह से काफी ज्यादा गहराई में था। इसी चलते इसके कई देशों में महसूस हुए। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत, चीन, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान में इसका असर देखा गया। वहीं भारत में दिल्ली के अलावा जम्मू-कशमीर समेत उत्तर भारत के कुछ अन्य राज्यों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए।