1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi weather: मौसम का मिजाज बदला, तेज हवाओं के साथ छाए बादल, कई जगह झमाझम बारिश और गिरे ओले

Delhi weather: मौसम का मिजाज बदला, तेज हवाओं के साथ छाए बादल, कई जगह झमाझम बारिश और गिरे ओले

देशभर में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ काले बादल छाए रहे और कई जगहों पर बारिश भी हुई, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवा का भी अलर्ट जारी किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi weather: देशभर में भीषण गर्मी के बीच दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाओं के साथ काले बादल छाए रहे और कई जगहों पर बारिश भी हुई, जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश, बिजली चमकने और तेज हवा का भी अलर्ट जारी किया।

पढ़ें :- दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली इजाजत, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने रखी ये बड़ी शर्त

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे दिल्ली के लोगों को राहत मिली है। बुधवार की रात से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में चल रही तेज ठंडी हवाओं के साथ बारिश ने पारे को नीचे गिराना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। ऐसे में सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा, तेज हवा और बादल छाने से मौसम सुहावना हो गया। हल्की बूंदाबांदी से धूल भरी आंधी से मिली लोगों को राहत मिली।

वहीं, कई जगहों पर शाम के समय तेज धूल भरी आंधी के साथ भारी बारिश और ओले गिरे। नोएडा, गाजियाबाद सहित इंदिरा पुरम में ओले गिरने से पारा काफी गिर गया है। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है, जिसके कारण यूपी में भी लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लखनऊ के कई इलाके में बुधवार को हल्की बारिश हुई, जबकि सुबह से ही मौसम बदला रहा। लखनऊ में तापमान से ​गिरावट के कारण गर्मी से लोगों को राहत है।

 

 

पढ़ें :- बंगाल की खाड़ी में आया भूकंप, विशाखापत्तनम तक महसूस हुए इसके झटके

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...