1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Tri Series 2026 : सुपर ओवर में श्रीलंका से हारा भारत , टीम इंडिया की फाइनल में राह हुई मुश्किल

Tri Series 2026 : सुपर ओवर में श्रीलंका से हारा भारत , टीम इंडिया की फाइनल में राह हुई मुश्किल

इंडिया-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स ट्राई सीरीज (Tri-Series 2026) के चौथे मुकाबले में सोमवार को आमने-सामने हुईं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला गया। यह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया है।

By santosh singh 
Updated Date

दांबुला। इंडिया-ए और श्रीलंका-ए की टीम्स ट्राई सीरीज (Tri-Series 2026) के चौथे मुकाबले में सोमवार को आमने-सामने हुईं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला गया। यह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया है। मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका-ए को जीत के लिए 265 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए वो 9 विकेट पर 265 रन ही बना सकी।

पढ़ें :- निर्णायक वनडे से पहले टीम इंडिया का बड़ा दाव: चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह इस प्लेयर की हुई एंट्री

50 ओवरों में दोनों टीमों ने 265-265 रन बनाए थे, जिसके बाद विजेता का फैसला सुपर ओवर से हुआ। श्रीलंका-ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए, लेकिन जवाब में भारत-ए 10 रन ही जुटा सका और 6 रन से हार गया। इंडिया-ए ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका-ए को 8 रनों से पराजित किया था। फिर उसे अफगानिस्तान-ए के खिलाफ बारिश से बाधित मुकाबले में डीएलएस नियम के तहत 4 रनों से हार मिली थी।

सुपर ओवर और नो बॉल का ड्रामा जब मैच टाई हुआ तब यह स्पष्ट नहीं था कि सुपर ओवर होगा या नहीं। अंपायर तर्क दे रहे थे कि काफी शाम हो चुकी है और आगे मुकाबला संभव नहीं होगा। इसके बाद भारतीय कप्तान तिलक वर्मा की अंपायर से बहस हुई। फिर सुपर ओवर कराने का फैसला किया गया है।

इसके बाद अगला विवाद सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। अरशद खान की फुलटॉस गेंद पर श्रीलंकाई बल्लेबाज कैच आउट हुए। अंपायर ने बल्लेबाज को आउट करार दे दिया और भारतीय फील्डर्स ग्राउंड से बाहर चले गए। इसके बाद रिप्ले देखने के बाद पता चला कि यह गेंद नो बॉल थी। गेंद बल्लेबाज की कमर से ऊपर थी। इसके बाद भारतीय फील्डर्स को दोबारा बुलाया गया और आखिरी गेंद फिर से कराया गया।

सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में फेल

पढ़ें :- रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के रिश्तों में खटास? रिपोर्ट्स में बड़ा दावा, टीम इंडिया में भविष्य को लेकर अटकलें तेज

भारत के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई सीरीज में एक बार फिर फेल रहे। वे आज के मुकाबले में महज 21 रन ही बना सके। वैभव के अलावा, अनुकूल रॉय 8 रन, निशांत सिंधु 6 रन, आयुष बडोनी 15 रन और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि ऋतुराज गायकवाड ( 37 रन) और तिलक वर्मा (23 रन) ने 52 रन की साझेदारी करके भारतीय टीम को संभाला। आखिर में सूर्यांश शेडगे (72 रन) और विप्रज निगम (51 रन) ने शतकीय साझेदारी करके टीम स्कोर 250 पार पहुंचा दिया। टीम इंडिया 49.2 ओवर में 265 रन पर ऑलआउट हो गई। विजयकांत वियास्कंथ ने 3 विकेट झटके।

वैभव ट्राई सीरीज में फिफ्टी नहीं लगा सके

वैभव इस ट्राई सीरीज में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ पिछले मैच में 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे।

पढ़ें :- रोहित शर्मा के संन्यास पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लॉर्ड्स वनडे आखिरी मैच नहीं, खेलना जारी रखेंगे
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...