1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. जयपुर में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को युवकों ने मारे थप्पड़, समर्थकों ने हमलावरों को पीटा

जयपुर में CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके को युवकों ने मारे थप्पड़, समर्थकों ने हमलावरों को पीटा

जयपुर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके (CJP founder Abhijit Deepke) को 2 युवकों ने थप्पड़ मारे हैं। इसके बाद पार्टी के समर्थकों ने थप्पड़ मारने वाले उन दोनों युवकों को पकड़कर पीट दिया।

By santosh singh 
Updated Date

जयपुर। जयपुर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे को लेकर प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी  के फाउंडर अभिजीत दीपके (CJP founder Abhijit Deepke) को 2 युवकों ने थप्पड़ मारे हैं। इसके बाद पार्टी के समर्थकों ने थप्पड़ मारने वाले उन दोनों युवकों को पकड़कर पीट दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke) के शहीद स्मारक पहुंचने पर समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक उनके पास पहुंचा और थप्पड़ मार दिया।

पढ़ें :- मंत्री, अधिकारी, प्रिंसिपल और शिक्षक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में क्यों पढ़ाते हैं? क्या उन्हें अपने काम पर भरोसा नहीं : अभिजीत दीपके

पढ़ें :- PM मोदी के बयान पर CJP का पलटवार, प्रवक्ता सौरव दास ने युवाओं को बांटने का लगाया आरोप

बता दें कि राजधानी के शहीद स्मारक पर सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके (Abhijit Deepke)को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद समर्थकों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया।

शिक्षा और बेरोजगारी के मुद्दों पर जुटे थे प्रदर्शनकारी

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की ओर से नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ियों और बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, युवा, अभिभावक और महिलाएं शामिल हुईं।

कंधों पर लेकर जा रहे थे, तभी मारा थप्पड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अभिजीत दीपके के शहीद स्मारक पहुंचने पर समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक युवक उनके पास पहुंचा और थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद वहां मौजूद समर्थकों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने युवक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने स्थिति संभाली और आरोपी को अपने साथ ले गई। थप्पड़ कांड से पहले भी प्रदर्शन स्थल पर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था। नारेबाजी के दौरान शुरू हुआ विवाद धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और एक युवक को कस्टडी में लिया। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई और कार्यक्रम आगे बढ़ा।

पढ़ें :- सरकार ने CJP के इन छह सवालों को लोकसभा में किया नामंजूर! सौरव दास ने पूछा- संसद नहीं तो कहां मिलेगा जवाब

कई प्रदर्शनकारियों के मोबाइल चोरी

धरनास्थल पर भीड़ के बीच मोबाइल चोरी की घटनाएं भी सामने आईं। कई लोगों ने अपने फोन गायब होने की शिकायत की। शिकायतें बढ़ने पर मंच से आयोजकों ने लोगों से अपने मोबाइल और कीमती सामान सुरक्षित रखने की अपील की। साथ ही भीड़ में सक्रिय चोरों से सावधान रहने को कहा गया।

युवा पहुंचे पोस्टर और तिरंगे के साथ 

प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने हाथों में विभिन्न संदेशों वाले पोस्टर लिए हुए थे। पोस्टरों पर “मुझे देश से प्यार है, भ्रष्टाचार अस्वीकार है”, “पेपर लीक बंद करो” और “युवाओं को न्याय दो” जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर भी पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। उनका कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और शिक्षा व्यवस्था की खामियों के कारण लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

पढ़ें :- सौरव दास केंद्र पर भड़के, बोले-सरकार के कहने पर' उनके परिवार को डराया जा रहा है, पुडुचेरी पुलिस को उनके घर जाने का आदेश किसने दिया?

शहीद स्मारक के गेट पर बनाया कॉकरोच का स्केच

कार्यक्रम शुरू होने से पहले CJP के वॉलंटियर्स ने शहीद स्मारक के मुख्य गेट पर कॉकरोच का स्केच बनाया। इसके साथ ही “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” का स्लोगन भी लिखा गया। यह स्केच और नारे पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

छात्रों और अभिभावकों की लड़ाई : आशुतोष रांका

CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यह किसी एक संगठन का आंदोलन नहीं है। उन्होंने कहा कि यह देश के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की लड़ाई है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए यह आंदोलन चलाया जा रहा है।

पुलिस कर रही आरोपी युवक से पूछताछ

फिलहाल पुलिस थप्पड़ मारने वाले युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा और बड़ी संख्या में मौजूद युवाओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

पढ़ें :- जंतर-मंतर सीजन-2 जल्द शुरू होगा: मीटिंग के लिए हॉल नहीं मिलने पर अभिजीत दीपके ने BJP पर लगाया आरोप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...