1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM मोदी के बयान पर CJP का पलटवार, प्रवक्ता सौरव दास ने युवाओं को बांटने का लगाया आरोप

PM मोदी के बयान पर CJP का पलटवार, प्रवक्ता सौरव दास ने युवाओं को बांटने का लगाया आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए गए ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। विपक्षी दलों की ओर से प्रधानमंत्री के इस बयान पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्र सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने और उन्हें अलग-अलग खेमों में बांटने का आरोप लगाया है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Youth Politics: 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि सशस्त्र नक्सलवाद अब खत्म होने की दिशा में है, लेकिन देश को ऐसी ‘दिमागी नक्सल’ सोच से भी सतर्क रहने की जरूरत है, जो युवाओं को भटकाने और समाज में अशांति पैदा करने का प्रयास करती है। प्रधानमंत्री ने ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करने और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर दिया।

पढ़ें :- Global Politics: मक्का रक्षा समझौते से बदले पश्चिम एशिया के समीकरण, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

पीएम के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि सरकार से सवाल करना या अपने अधिकारों और मांगों के लिए आवाज उठाना किसी युवा को नक्सली नहीं बना देता। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘दिमागी नक्सल’ जैसे शब्दों के जरिए सरकार असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

दास ने केंद्र पर युवाओं की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में रोजगार, शिक्षा और अन्य बुनियादी मुद्दों को लेकर युवा लगातार सवाल उठा रहे हैं। उनका दावा है कि सत्ता पक्ष ‘आपका Gen-Z बनाम हमारा Gen-Z’ जैसा नैरेटिव खड़ा करके युवाओं के बीच विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

CJP नेता ने अपने बयान में यह भी दावा किया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक असहमति की आवाज बताते हुए कहा कि अब हर जिले में एक तरह का ‘जंतर-मंतर’ तैयार होता नजर आ रहा है, जहां लोग सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के बयान और CJP के पलटवार के बाद यह मुद्दा राजनीतिक बहस का नया केंद्र बन गया है। एक तरफ सरकार ‘दिमागी नक्सल’ सोच को देश की सामाजिक और युवा शक्ति के लिए खतरा बता रही है, वहीं विपक्षी आवाजें इसे असहमति को दबाने वाला राजनीतिक शब्द बता रही हैं। आने वाले दिनों में इस बयान को लेकर सियासी बयानबाजी और तेज होने की संभावना है।

पढ़ें :- ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम: 22 अगस्त को पुणे में होगा आयोजित, राहुल गांधी बोले-अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...