1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. वाराणसी एयरपोर्ट पर फायरिंग की घटना आई सामने, दो लोग हुए घायल

वाराणसी एयरपोर्ट पर फायरिंग की घटना आई सामने, दो लोग हुए घायल

उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट (Varanasi Airport) पर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। आजमगढ़ का एक यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुम्बई जाने वाला था। उसके पास पिस्टल और मैगजीन भी थी। यात्री ने अपनी पिस्टल और मैगजीन को डिक्लेयर भी किया था।

By santosh singh 
Updated Date

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी एयरपोर्ट (Varanasi Airport) पर फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें दो लोग घायल हो गए हैं। आजमगढ़ का एक यात्री एयर इंडिया की फ्लाइट से मुम्बई जाने वाला था। उसके पास पिस्टल और मैगजीन भी थी। यात्री ने अपनी पिस्टल और मैगजीन को डिक्लेयर भी किया था। इस दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई और जमीन से लड़ने के बाद पास खड़े एक लड़के और महिला को लग गई है। महिला के जांघ और लड़के के हाथ मे गोली लगी है। दोनों को आनन-फानन में हरहुआ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की पूरी जांच अब वाराणसी पुलिस (Varanasi Police) और एयरपोर्ट अथॉरिटी (Airport Authority) कर रही है। वाराणसी (Varanasi) के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Lal Bahadur Shastri International Airport) का मामला है।

पढ़ें :- बनारस में अधिवक्ता पर पुलिस की बर्बरता पूर्वक की गई कार्रवाई न्यायिक व्यवस्था के विपरीत : मुलायम सिंह यादव 

सूत्रों के अनुसार घायल महिला का नाम सुमन कुमारी और युवक का नाम रोहित राज है। घटना के बाद टर्मिनल भवन (Terminal Building) में अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर (New Lakshmi Trauma Center) ले जाया गया।

एयरपोर्ट निदेशक (Airport Director) के अनुसार, रविवार 16 अगस्त को सुबह करीब 9:30 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या आईएक्स-1810 से यात्रा करने वाले एक यात्री ने अपनी पत्नी के साथ सफर के लिए हथियार घोषित किया था। विमान में ले जाने के लिए घोषित हथियार की जांच एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान यात्री के हथियार से एक राउंड फायर हो गया। गोली की चपेट में आने से एएआईसीएलएएस के दो स्क्रीनर्स घायल हो गए।

गोली चलने के बाद एयरपोर्ट परिसर में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद यह जांच की जा रही है कि हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली। हथियार यात्री के पास कैसे सुरक्षित तरीके से रखा गया था और जांच के दौरान फायर होने की वजह क्या रही, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां यात्री, हथियार और घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद ही गोली चलने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...