1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ‘बीजेपी के पास कोई दूसरा काम नहीं…’ अखिलेश यादव ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन विवाद पर दी प्रतिक्रिया

‘बीजेपी के पास कोई दूसरा काम नहीं…’ अखिलेश यादव ने कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन विवाद पर दी प्रतिक्रिया

Vande Mataram singing controversy : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन को लेकर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी ने ध्वजारोहण के बाद पूरा वंदे मातरम गाने को लेकर आपत्ति जताई। जिस पर कांग्रेस का कहना है कि इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे काफी देर से खड़े थे, इसलिए सोनिया जी उनके लिए कुर्सी लाने को कह रही थीं। अब इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कि बीजेपी के पास ऐसी बात करने के अलावा कुछ काम नहीं है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Vande Mataram singing controversy : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम गायन को लेकर बीजेपी ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी ने ध्वजारोहण के बाद पूरा वंदे मातरम गाने को लेकर आपत्ति जताई। जिस पर कांग्रेस का कहना है कि इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे काफी देर से खड़े थे, इसलिए सोनिया गांधी उनके लिए कुर्सी लाने को कह रही थीं। अब इस पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कि बीजेपी के पास ऐसी बात करने के अलावा कुछ काम नहीं है।

पढ़ें :- 'बिहार पुलिस ने पैर नहीं, सेना में जाने के सपने तोड़े', राहुल,बोले- मोदी जी इनकी टूटी हड्डी तो जुड़ जाएगी, क्या इनके टूटे सपने आप लौटा सकते हैं?

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने कथित विवाद पर बीजेपी के नेताओं की ओर से राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी से माफी की मांग पर प्रतिक्रिया दी। रविवार को उन्होंने कहा, “बीजेपी के पास करने के लिए और काम कुछ नहीं है। अगर बीजेपी ने कोई अच्छा काम किया होता, तो वे संविधान को कमज़ोर नहीं कर रहे होते। याद रखिए, अगर संविधान है, तो आज़ादी है; अगर संविधान है, तो हमें स्वतंत्रता और अधिकार मिले हैं; और अगर संविधान है, तो लोकतंत्र है…”

सपा नेता ने आगे कहा, “…सब कुछ डेटा में दिखता है। हमारे देश की सीमाओं की सुरक्षा परिसीमन से ज़्यादा ज़रूरी है… क्या बीजेपी बता सकती है कि 2014 में भारत का ज़मीनी इलाका कितना था और आज कितना है?… जब भी सीमाओं को लेकर सवाल उठाए जाते हैं, तो बीजेपी के सदस्य पलटकर सवाल पूछकर मुद्दे को भटका देते हैं… हम ‘PDA’ के लिए लड़ाई जारी रखेंगे, सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलेंगे और लोगों को एकजुट करने की दिशा में काम करेंगे…”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...