1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. WTC Points Table Update : बांग्लादेश की जीत से भारत को हुआ बड़ा नुकसान, देखें- कौन-सी टीम किस पायदान पर

WTC Points Table Update : बांग्लादेश की जीत से भारत को हुआ बड़ा नुकसान, देखें- कौन-सी टीम किस पायदान पर

WTC Points Table 2027: नज़मुल हुसैन शांतो की अगुवाई वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट में मैच जीता है। डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में नौ विकेट से वे ऑस्ट्रेलिया की ज़मीन पर सबसे तेज़ अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज करने वाले एशियाई देश बन गए हैं। हालांकि, बांग्लादेश की जीत से भारत को नुकसान हुआ है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- AUS vs BAN Test : बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर रौंदकर रचा इतिहास, इस मामले में भारत-पाकिस्तान को पीछे छोड़ा

दरअसल, बांग्लादेश की टीम अब 5 मैचों में 3 जीत, 1 हार और 1 ड्रॉ के बाद 66.67 PCT के साथ WTC पॉइंट्स टेबल में अब चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि भारतीय टीम टेबल में 5वें स्थान पर खिसक गई है। उसके 9 मैच में 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के बाद 48.15 PCT हैं। हालांकि, भारत अभी श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। अगर वह श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल करती है तो फिर पॉइंट्स नया बदलाव देखने को मिलेगा।

दूसरी तरफ, बांग्लादेश के खिलाफ करारी हार के बावजूद ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर काबिज है। इसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे और न्यूजीलैंड तीसरे पाएदान पर हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया को सीरीज और नंबर एक की कुर्सी बचाने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा।

पढ़ें :- दो साल बाद टीम इंडिया में लौटे सरफराज खान, साई सुदर्शन की जगह मिली टीम में जगह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...