1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SL 1st Test Live : श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें- प्लेइंग इलेवन

IND vs SL 1st Test Live : श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें- प्लेइंग इलेवन

IND vs SL 1st Test Live : आज भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। गाले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का विकल्प चुना है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस मैच में भारत पांच बॉलर - दो तेज़ गेंदबाज़ और तीन स्पिनर के साथ उतरा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SL 1st Test Live : आज भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज हो चुका है। गाले अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का विकल्प चुना है। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस मैच में भारत पांच बॉलर – दो तेज़ गेंदबाज़ और तीन स्पिनर के साथ उतरा है।

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, “हम पहले बैटिंग करेंगे, विकेट अच्छा लग रहा है और मौसम भी बढ़िया है, इसलिए उम्मीद है कि हमारे लिए क्रिकेट का यह दिन अच्छा रहेगा। हमने उसी प्लेइंग XI को चुना है जो पिछले मैच में खेली थी। हमारे पास पांच बॉलर हैं – दो तेज़ गेंदबाज़ और तीन स्पिनर। अपने देश की कप्तानी करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत बड़े सम्मान की बात है, और इस मौके पर तो यह और भी खास है। यह हमारे लिए आज़ादी का दिन है और हमारा 600वां टेस्ट मैच भी है, इसलिए हम इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।”

पहले टेस्ट में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चंडीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।

पढ़ें :- अगरकर के जाते ही भुवनेश्वर कुमार की वापसी, क्या मोहम्मद शमी और बाकी प्लेयर्स के लिए भी खुल गए दरवाजे?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...