1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का पिछले चार साल में सबसे छोटा भाषण, देश के युवाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं

80वें स्वतंत्रता दिवस पर PM मोदी का पिछले चार साल में सबसे छोटा भाषण, देश के युवाओं के लिए की बड़ी घोषणाएं

80th Independence Day : आज 15 अगस्त 2026 को भारतवर्ष अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में लाल किले प्राचीर से ध्वजारोहण किया और पिछले 4 सालों में सबसे छोटा भाषण दिया। उन्होंने शनिवार को 75 मिनट का स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया। इसके साथ ही उन्होंने देश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं भी कीं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

80th Independence Day : आज 15 अगस्त 2026 को भारतवर्ष अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में लाल किले प्राचीर से ध्वजारोहण किया और पिछले 4 सालों में सबसे छोटा भाषण दिया। उन्होंने शनिवार को 75 मिनट का स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया। इसके साथ ही उन्होंने देश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं भी कीं।

पढ़ें :- ब्रिक्स समिट में PM मोदी ने दी चेतावनी- टेक्नोलॉजी और ज़रूरी मिनरल्स के हथियार के तौर पर इस्तेमाल से साझा तरक्की और खुशहाली में आ सकती है रुकावट

पीएम मोदी ने शनिवार को लाल किले से लगातार 13वीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया। पिछले साल, उन्होंने लाल किले से लगातार 12 भाषण देकर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा था और अब वे जवाहरलाल नेहरू के बाद दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने लगातार 17 बार स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया था। उन्होंने शनिवार को 75 मिनट का स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया, जो पिछले चार सालों में सबसे छोटा और अब तक का उनका चौथा सबसे छोटा भाषण था।

पिछले साल भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर, मोदी ने 103 मिनट का भाषण दिया था, जिससे उन्होंने 2024 में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए 98 मिनट के भाषण का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। पिछले साल भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस पर, मोदी ने 103 मिनट का भाषण दिया था, जिससे उन्होंने 2024 में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए 98 मिनट के भाषण का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था।

2024 से पहले पीएम मोदी का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण 2016 में 96 मिनट का था, जबकि सबसे छोटा भाषण 2017 में था, जब उन्होंने 56 मिनट तक भाषण दिया था। मोदी ने 2014 में अपना पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था, और वह 65 मिनट का था।

पीएम मोदी ने आज ये बड़ी घोषणाएं कीं

पढ़ें :- Dimagi Naxal Janta Party : पीएम मोदी के तंज के बाद अब 'दिमागी नक्सल जनता पार्टी' हुआ गठन, दो दिन में लाखों लोग जुड़े

AI यूथ स्किलिंग: देश भर में एक मिशन के तहत अगले साल 1 करोड़ युवाओं को AI की ट्रेनिंग दी जाएगी।

मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग: अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को मुफ़्त ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।

सिविल डिफेंस में सुधार: सुरक्षा की बदलती ज़रूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक ट्रेनिंग और बेहतर क्षमताएं।

स्पोर्ट्स टैलेंट हंट: गांवों और शहरों में 5 से 15 साल के बच्चों के लिए देशव्यापी अभियान।

सेमीकंडक्टर: 1-2 साल के अंदर 7-8 नए प्रोडक्शन प्लांट शुरू किए जाएंगे।

पढ़ें :- PM मोदी के बयान पर CJP का पलटवार, प्रवक्ता सौरव दास ने युवाओं को बांटने का लगाया आरोप

न्यूक्लियर एनर्जी: 2047 तक 100 GW क्षमता का लक्ष्य और 6-7 साल के अंदर 5 नए रिएक्टर शुरू किए जाएंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...