कानपुर के अनवरगंज इलाके में शनिवार देर रात एक दुकान की स्पेशल सेल को लेकर अचानक भारी भीड़ जुट गई। आलम मार्केट स्थित आलमस मार्ट की ओर से मालिक रईस आलम के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया और स्थानीय इनफ्लुएंसरों के जरिए खास ऑफर का प्रचार किया गया था...
कानपुर के अनवरगंज इलाके में शनिवार देर रात एक दुकान की स्पेशल सेल को लेकर अचानक भारी भीड़ जुट गई। आलम मार्केट स्थित आलमस मार्ट की ओर से मालिक रईस आलम के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया और स्थानीय इनफ्लुएंसरों के जरिए खास ऑफर का प्रचार किया गया था। दावा था कि महज 16 मिनट के लिए सिर्फ ₹16 में कोई भी सामान और कपड़ा दिया जाएगा।
ऑफर की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचने लगे। देखते ही देखते दुकान के आसपास भीड़ इतनी बढ़ गई कि बाजार में लोगों की आवाजाही प्रभावित होने लगी और हालात काबू से बाहर होने लगे।

भीड़ बढ़ी तो मची अफरा-तफरी
देर रात भीड़ के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान दुकानदार और कुछ ग्राहकों के बीच कहासुनी की बात भी सामने आई। मौके पर मौजूद लोगों के बीच धक्का-मुक्की बढ़ने लगी जिसके बाद स्थिति संभालने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शहर में चेकिंग और गश्त की जा रही थी। इसी दौरान अनवरगंज पुलिस को आलम मार्केट में भारी भीड़ और हंगामे की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाकर स्थिति सामान्य कराने की कोशिश शुरू की।
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा
घटना से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए हैं। इनमें पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करते नजर आ रहे हैं। स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग यानी लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। प्रशासन की ओर से कहा गया कि मौके पर हालात को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदम उठाए गए और स्थिति को ज्यादा बिगड़ने नहीं दिया गया।
दुकानदार समेत जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई
एसीपी मंजय सिंह के मुताबिक सार्वजनिक स्थान पर इस तरह भीड़ जुटने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले दुकान संचालक रईस आलम समेत अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
"16 मिनट तक हर माल 16 रुपए" मिला हो या नहीं, लेकिन पुलिस की लाठी जरूर मिल गई। पब्लिक ऐसी टूटी कि कंट्रोल करने के लिए कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी।
पढ़ें :- सीएम योगी बोले- यह सरकार तो कृष्ण, प्रभु राम, बाबा विश्वनाथ और मां विंध्यवासिनी में है आस्था, पहले की सरकार का बाबर, औरंगजेब पर था विश्वास
📍कानपुर, यूपी https://t.co/Krom2SzdCA pic.twitter.com/W8A69Sfw9u
— Sachin Gupta (@Sachingupta) August 16, 2026