1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. मेड इन इंडिया ‘दिव्यास्त्र एमके3’ ने भरी उड़ान, जेट इंजन से चलता है ड्रोन, जानिए इसकी खासियत

मेड इन इंडिया ‘दिव्यास्त्र एमके3’ ने भरी उड़ान, जेट इंजन से चलता है ड्रोन, जानिए इसकी खासियत

जेट इंजन से चलने वाले ड्रोन 'दिव्यास्त्र एमके3' ने सफल उड़ान भरी है। कावा यूएवी प्राइवेट लिमिटेड (हॉवरइट) ने इसका सफल परीक्षण किया। कंपनी के मुताबिक, यह अगली पीढ़ी का ड्रोन है, जिसे भारत में ही तैयार किया गया है। कंपनी ने बताया कि 'दिव्यास्त्र एमके3' जेट इंजन से चलता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। जेट इंजन से चलने वाले ड्रोन ‘दिव्यास्त्र एमके3’ ने सफल उड़ान भरी है। कावा यूएवी प्राइवेट लिमिटेड (हॉवरइट) ने इसका सफल परीक्षण किया। कंपनी के मुताबिक, यह अगली पीढ़ी का ड्रोन है, जिसे भारत में ही तैयार किया गया है। कंपनी ने बताया कि ‘दिव्यास्त्र एमके3’ जेट इंजन से चलता है। इसे किसी तय लक्ष्य पर सटीक हमला करने के लिए बनाया गया है। इसकी पूरी तकनीक भारत में ही तैयार की गई है।

पढ़ें :- PM मोदी के बयान पर CJP का पलटवार, प्रवक्ता सौरव दास ने युवाओं को बांटने का लगाया आरोप

पढ़ें :- Video-पत्नि से विवाद के बाद पति ने सेल्फी लेकर, 11 म​हीने की बेटी को पुल से यमुना में फेंका, 3 दिन बाद बच्ची का जन्मदिन था

इस कंपनी के सह-संस्थापकों ने कहा, यह सिर्फ एक परीक्षण उड़ान नहीं है। यह हमारी क्षमता दिखाने का एलान है। भारत ने बड़े स्तर पर और तेजी से यह साबित किया है कि वह अपने देश के अंदर ही जेट इंजन से चलने वाली सटीक हमला करने वाली प्रणाली को तैयार कर सकता है और उसे उड़ा सकता है। दिव्यास्त्र एमके3 आत्मनिर्भर भारत को जमीन पर उतारने का उदाहरण है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...