Fitkari for Healthy Hair : आज के समय में डैंड्रफ (Dandruff) और बालों से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो गई हैं। इनसे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है नारियल तेल (Coconut oil) और फिटकरी (Fitkari) का इस्तेमाल। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों का मिश्रण स्कैल्प को साफ रखने, बालों की चिपचिपाहट को कम करने और डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
Fitkari for Healthy Hair : आज के समय में डैंड्रफ (Dandruff) और बालों से जुड़ी समस्याएं काफी आम हो गई हैं। इनसे राहत पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इन्हीं में से एक है नारियल तेल (Coconut oil) और फिटकरी (Fitkari) का इस्तेमाल। ऐसा कहा जाता है कि इन दोनों का मिश्रण स्कैल्प को साफ रखने, बालों की चिपचिपाहट को कम करने और डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसे बालों में लगाने का सही तरीका और इसका इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ऐसे तैयार करें नारियल तेल और फिटकरी का मिश्रण
डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या को कम करने के लिए आप नारियल तेल (Coconut oil) और फिटकरी (Fitkari) को एक साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले नारियल तेल (Coconut oil) को हल्का गर्म करें। फिर फिटकरी (Fitkari) को पीसकर उसका बारीक पाउडर तैयार करें और इसे गर्म तेल में अच्छी तरह मिला दें। जब मिश्रण थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसे स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। लगभग 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें, इसके बाद माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। बेहतर रिजल्ट के लिए इस उपाय को आप हफ्ते में 1-2 बार कर सकते हैं।
फिटकरी और नारियल तेल बालों पर लगाने के फायदे
फिटकरी (Fitkari) एक तरह का मिनरल सॉल्ट होता है, जिसका इस्तेमाल लंबे समय से घरेलू नुस्खों में किया जाता रहा है। इसमें एंटीसेप्टिक और एस्ट्रिंजेंट गुण पाए जाते हैं। यही वजह है कि कई लोग इसे स्कैल्प की सफाई और डैंड्रफ (Dandruff) की समस्या को कम करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। माना जाता है कि यह सिर की चिपचिपाहट (एक्स्ट्रा ऑयल) को हटाने, डैंड्रफ (Dandruff) पैदा करने वाले फंगस को कम करने और हल्की खुजली या जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकती है।
वहीं, नारियल तेल (Coconut oil) बालों और स्कैल्प को पोषण देने के लिए जाना जाता है। यह बालों की जड़ों तक आसानी से पहुंच जाता है और उन्हें नमी देने में मदद करता है। वहीं, फिटकरी का इस्तेमाल अकेले करने से स्कैल्प बहुत ज्यादा रूखी हो सकती है। इसलिए इसे नारियल तेल (Coconut oil) के साथ मिलाकर लगाया जाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
फिटकरी (Fitkari) हर किसी की स्कैल्प पर एक जैसा असर नहीं करती। कुछ लोगों में इससे स्कैल्प रूखी हो सकती है या खुजली और जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए फिटकरी (Fitkari) को पूरे सिर पर लगाने से पहले हाथ या स्कैल्प के किसी छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट जरूर करें। वहीं, फिटकरी (Fitkari) का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। बेहतर होगा कि इसे सप्ताह में 1 से 2 बार ही लगाएं। अगर डैंड्रफ (Dandruff) लगातार बना रहता है, स्कैल्प पर ज्यादा खुजली, लालिमा या घाव हो रहे हैं तो बिना डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह के बालों पर फिटकरी (Fitkari) न लगाएं।