बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Bollywood actor Govinda) ने पत्नी सुनीता आहुजा (Sunita Ahuja) के हालिया आरोपों और तीखी बातों पर करारा पलटवार किया है। अभिनेता ने उन्हें 'अपनी हद में रहने' की नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों को गंदी गालियां देने से पहले सोचिए कि कहीं ये गालियां आप पर ही ना आने लगें।
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Bollywood actor Govinda) ने पत्नी सुनीता आहुजा (Sunita Ahuja) के हालिया आरोपों और तीखी बातों पर करारा पलटवार किया है। अभिनेता ने उन्हें ‘अपनी हद में रहने’ की नसीहत देते हुए कहा कि दूसरों को गंदी गालियां देने से पहले सोचिए कि कहीं ये गालियां आप पर ही ना आने लगें। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें गोविंदा (Govinda) का कहना है कि जब सुनीता आहुजा (Sunita Ahuja) शोज कर रही थीं तो उन्होंने अपनी बेटी टीना से कहकर उन्हें जबरदस्ती शो में बुलवाया था। चाहे वो सुनीता आहुजा (Sunita Ahuja) का कुकिंग शो हो या लॉक अप 21।
एक वीडियो में गोविंदा (Govinda) ने सुनीता आहुजा (Sunita Ahuja) से कहा कि वह मां और बहन को लेकर बहुत गालियां दे रही हैं। उन्होंने पत्नी से ऐसा न करने को कहा।
क्या बोले गोविंदा?
गोविंदा ने कहा कि मैं फिर से कहना चाहूंगा कि सुनीता जी, आपने बहुत ज्यादा गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। खासकर मां और बहन को लेकर। उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग उनसे प्रेरित होते हैं, तो उन्हें जल्द ही आईना दिखाया जाएगा। दिग्गज अभिनेता ने इस बात पर जोर दिया कि युवा मशहूर हस्तियों को आदर्श मानते हैं और उनके व्यवहार की नकल कर सकते हैं।
Govinda finally responds to his wife Sunita's public comments .
पढ़ें :- गोविंदा के कई अफेयर्स थे.. पत्नी सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- प्यार में सब कुछ बर्दाश्त करना पड़ता है
-He directly addressed her and pointed out that she has been using a lot of abusive language lately
-He warned her that youngsters might get inspired by her behavior and start following it
-He stated that if… https://t.co/c7fkPhCjyE pic.twitter.com/pDeTD7yNEt
— ᴅᴇᴀᴅ ᴋɪʟʟᴇʀ (@ReignOfBateman) August 15, 2026
सुनीता से नहीं थी ऐसी उम्मीद
गोविंदा ने कहा कि युवा आपसे ऐसे व्यवहार की उम्मीद करते हैं, जिसका वे अनुसरण कर सकें। इसलिए, अगर लोग आपकी मां और बहन को गाली देना शुरू कर दें, तो हम सभी को बहुत शर्मिंदगी होगी। ऐसा न करें। उन्होंने आगे कहा कि बार-बार गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल करके उन्होंने ‘मां’ और ‘बहन’ जैसे शब्दों को सस्ता बना दिया है। उन्होंने कहा कि आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।’ गोविंदा ने अपने बयान में ये भी कहा कि ‘आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं। दौलत, इज्जत, सब मिली हुई है, ऊपरवाले ने दी है। इसका मतलब ये नहीं कि जिसके पास नहीं है उसे आप जलील करें।’
बता दें कि कुछ समय पहले गोविंदा ने अपनी नई फिल्म की अनाउंसमेंट की थी। जिसमें वो एक नई लड़की के साथ नजर आएंगे। उनका नाम कोमल बताया जा रहा है। बाद में एक्टर को एयरपोर्ट पर कोमल के साथ भी देखा गया और इस पर रिएक्शन देते हुए सुनीता का कहना था कि “कौन सी फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं पहले फिल्म बना भी तो लें।
सुनीता ने लगाया था अफेयर का आरोप
उन्होंने कहा था कि “अपनी बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, इसे थोड़ा शर्म तो आना चाहिए। थोड़ा स्टैनडर्ड तो होना चाहिए। उस लड़की पर सवाल उठाते हुए सुनीता ने कहा था कि तुम्हारा शूगर डैडी इतना अमीर है तो ढंग के कपड़े तो पहनों। पिछले महीने नेटफ्लिक्स पर आए शो लॉक अप 2 में सुनीता आहुजा को देखा गया था। जहां उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद उन्होंने शो से एक्जिट ले लिया था। उनके लिए खास उस समय शो में गोविंदा अपनी बेटी के साथ आए थे।