1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर: सोशल मीडिया में दावा SDM के ड्राइवर ने होमगार्ड से पैर दबवाया? कानपुर पुलिस ने कहा जांच जारी

कानपुर: सोशल मीडिया में दावा SDM के ड्राइवर ने होमगार्ड से पैर दबवाया? कानपुर पुलिस ने कहा जांच जारी

कानपुर के घाटमपुर से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल क्लिप को SDM के आवास का बताया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे के पैर दबाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है...

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: कानपुर के घाटमपुर से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल क्लिप को SDM के आवास का बताया जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दूसरे के पैर दबाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें :- कानपुर गंगा बैराज के पास ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट व को-पायलट दोनों पायलट की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि पैर दबवाने वाला व्यक्ति मनोज कुमार है जिसे SDM का ड्राइवर बताया जा रहा है। वहीं पैर दबाने वाले व्यक्ति की पहचान रजत के रूप में बताई गई। हालांकि पुलिस की ओर से इन पहचान संबंधी दावों की पुष्टि नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे लेकर कई सवाल खड़े किए। कुछ यूजर्स ने सरकारी कर्मचारियों के व्यवहार और वीडियो में दिखाई दे रहे पूरे घटनाक्रम को लेकर सवाल उठाए। वीडियो को एक्स यूजर @Abhimanyu1305 ने भी शेयर किया जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

पुलिस ने क्या बताया?

पढ़ें :- सड़क किनारे बिखरी चॉकलेट-टॉफियां! देखते ही देखते जुट गई भीड़, बैग और बोरियों में भरकर ले गए लोग

वीडियो पर कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सफाई सामने आई है। पुलिस के मुताबिक वायरल क्लिप में दिखाई दे रहे दोनों व्यक्ति होमगार्ड हैं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले की जांच कानपुर नगर के होमगार्ड डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल वायरल वीडियो से जुड़े पूरे मामले की पड़ताल की जा रही है।

जांच के बाद तय होगी कार्रवाई

पढ़ें :- डंपर की टक्कर से महराजगंज में एक ही बाइक से, जन्मदिन मनाने निकले चार युवकों की मौत

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच जारी है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...