1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान

लखनऊ-कानपुर का सफर हुआ आसान: 35-45 मिनट में पूरा होगा सफर, CM योगी बोले-यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की है पहचान

लखनऊ और कानपुर का सफर करने वाले लोगों को बड़ी सौगात मिली है। सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। वहीं, कल से आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लखनऊ और कानपुर का सफर करने वाले लोगों को बड़ी सौगात मिली है। सोमवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में 63 किलोमीटर लंबे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। वहीं, कल से आम जनता के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा। लगभग 4200 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित, 63 किलोमीटर लम्बी, 06 लेन चौड़ी यह सड़क, लखनऊ, कानपुर और उन्नाव तीनों जनपदों को जोड़ेगी। यह एक्सप्रेसवे बन जाने से लोग, कम समय में आरामदायक और सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे।

पढ़ें :- Viral : यूपी के दोनों उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य एक ही छतरी के नीचे दिखे, 'हम साथ-साथ हैं' का दिया बड़ा संदेश

इस बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेसवे का औपचारिक उद्घाटन सोमवार को उन्नाव के झाऊखेड़ा गांव में आयोजित एक विशाल समारोह के दौरान किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। लोकार्पण की रस्म से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लगाई गई एक विशेष तकनीकी प्रदर्शनी का बारीकी से अवलोकन किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज का दिन उत्तर प्रदेश के लिए, विशेष रूप से लखनऊ और कानपुर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश आज सबसे अधिक Expressways वाला राज्य है। सबसे बड़े Railway Network का विस्तार, सर्वाधिक शहरों में Metro का संचालन और सबसे अधिक Airports का विकास- यह सब आज नए उत्तर प्रदेश की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि, प्रदेश में East-West Connectivity के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे जैसे बेहतरीन नेटवर्क का निर्माण हुआ है। अब North-South Connectivity को सुदृढ़ करने के लिए नए कॉरिडोर चिह्नित किए गए हैं। साथ ही, 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में बाईपास निर्माण के प्रस्तावों को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी ने स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए मैं उनका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

 

 

पढ़ें :- भगवान शिव की आराधना और उपासना को समर्पित पावन 'श्रावण मास' के पहले दिन सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ में किया दर्शन-पूजन

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...