यूपी विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना (UP Assembly Speaker Satish Mahana) ने सपा विधायक सचिन यादव (SP MLA Sachin Yadav) को मॉनसून सत्र ( Monsoon Session) से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि सपा विधायक सचिन यादव सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लेकर सदन में विरोध कर रहे थे।
लखनऊ। यूपी विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना (UP Assembly Speaker Satish Mahana) ने सपा विधायक सचिन यादव (SP MLA Sachin Yadav) को मॉनसून सत्र ( Monsoon Session) से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि सपा विधायक सचिन यादव सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लेकर सदन में विरोध कर रहे थे। सतीश महाना (Satish Mahana) ने कहा कि आप ऐसे मुख्यमंत्री को अपमानित नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री की तस्वीर के साथ आप ऐसे प्रदर्शन नहीं कर सकते , लेकिन सचिन नहीं माने ,वे प्ले कार्ड दिखाते रहे। इसी के बाद सतीश महाना (Satish Mahana) ने पहले कहा कि आप नहीं करेंगे नीचे तो आपको हम सदन से बाहर कर देंगे। इसके बावजूद जब सचिन नहीं हटे तब उनको निष्कासित करने की भी धमकी दी । तब भी नहीं माने तब मार्शल को भेज कर उनको निकालने का आदेश दिया।

कार्रवाई के बाद सपा विधायक दल की बैठक में फैसला हुआ कि सपा का प्रदर्शन जारी रहेगा। समाजवादी पार्टी का कहना है हम राम मंदिर के विषय पर चर्चा की मांग कर रहे हैं और वह हम नियम संगत रूप से करेंगे।