1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine Sacks Washington Envoy : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की ने अमेरिका में तैनात राजदूत को हटाया, बड़ा कूटनीतिक फैसला ले लिया

Ukraine Sacks Washington Envoy : रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच जेलेंस्की ने अमेरिका में तैनात राजदूत को हटाया, बड़ा कूटनीतिक फैसला ले लिया

  रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे चार साल से युद्ध का कोई अंत कहीं नजर नहीं आ रहा है। खबरों के अनुसार,जेलेंस्की ने अमेरिका से पैट्रियट मिसाइलें बनाने का लाइसेंस मांगा था लेकिन ये डील पूरी नहीं हो पाई। इस बीच यूक्रेन ने एक बड़ा कूटनीतिक फैसला लेते हुए अमेरिका में अपने राजदूत ओल्गा स्टेफानिशीना को भी बर्खास्त कर दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 

पढ़ें :- मॉस्को में चुनाव के आखिरी दिन ड्रोन का बड़ा हमला: रूस ने 1600 ड्रोन मार गिराए, हमले में 2 लोगों की मौत

Ukraine Sacks Washington Envoy :  रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे चार साल से युद्ध का कोई अंत कहीं नजर नहीं आ रहा है। खबरों के अनुसार,जेलेंस्की ने अमेरिका से पैट्रियट मिसाइलें बनाने का लाइसेंस मांगा था लेकिन ये डील पूरी नहीं हो पाई। इस बीच यूक्रेन ने एक बड़ा कूटनीतिक फैसला लेते हुए अमेरिका में अपने राजदूत ओल्गा स्टेफानिशीना को भी बर्खास्त कर दिया है।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया हैं, जब यूक्रेन अमेरिका से ज्यादा पैट्रियट एयर डिफेंस मिसाइलों की मांग कर रहा है, जिससे रूस के एयर स्ट्राइक का सामना किया जा सके।

दूसरी तरफ ओल्गा स्टेफानिशीना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने खुद अपने पद से मुक्त किए जाने का अनुरोध किया था। उनके मुताबिक जब वॉशिंगटन का राजनीतिक माहौल यूक्रेन के खिलाफ होता जा रहा था, तब भी उन्होंने अमेरिकी हथियारों की सप्लाई बढ़ाने और यूक्रेन के समर्थन की भूमिका निभाई थी।

ओल्गा को जुलाई 2025 में अमेरिका का राजदूत नियुक्त गया था।

पढ़ें :- भारत और चीन जैसे देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले कानून पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओल्गा स्टेफानिशीना (Olga Stefanishina) के खिलाफ देश की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी एक जांच कर रही हैं। उन पर कुछ अनियमितताओं का शक जताया गया हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...