1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Guatemala’s Volcán de Fuego : ग्वाटेमाला में फटा फुएगो ज्वालामुखी, मीलों ऊपर उठा राख का गुबार; ऑरेंज अलर्ट जारी

Guatemala’s Volcán de Fuego : ग्वाटेमाला में फटा फुएगो ज्वालामुखी, मीलों ऊपर उठा राख का गुबार; ऑरेंज अलर्ट जारी

मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में सोमवार को उस समय हालात असमान्य हो गए जब अचनाक फुएगो ज्वालामुखी में तेज विस्फोट हुआ। इसके बाद सरकार ने पूरे देश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया. यह खतरे का दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Guatemala’s Volcán de Fuego :  मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में सोमवार को उस समय हालात असमान्य हो गए जब अचनाक फुएगो ज्वालामुखी में तेज विस्फोट हुआ। इसके बाद सरकार ने पूरे देश में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया. यह खतरे का दूसरा सबसे बड़ा अलर्ट है। खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने ज्वालामुखी के पास स्थित दो गांवों को खाली कराना शुरू कर दिया है। यह ज्वालामुखी राजधानी ग्वाटेमाला सिटी से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है। इस विस्फोट से बादल पूरी तरह लाल हो गए हैं और 3,763 मीटर ऊंचे इस ज्वालामुखी की ढलानों से लावा तेजी से नीचे की तरफ बह रहा है।

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

वैज्ञानिकों का कहना है कि ज्वालामुखी की गतिविधियां बढ़ रही हैं, इसलिए उस पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस बार भी प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित जगह पर जाने को कहा है। लोगों को घर के अंदर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ग्वाटेमाला प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ इलाके में आता है. यह दुनिया का ऐसा क्षेत्र है जहां भूकंप और ज्वालामुखी की घटनाएं सबसे ज्यादा होती हैं।

 

पढ़ें :- भारत ही नहीं ये 6 देश भी 2036 ओलंपिक की मेज़बानी की दौड़ में शामिल, IOC को होस्ट को चुनने लगेंगे ढाई साल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...