वाइको इन पार्लियामेंट (Vaiko in Parliament) किताब के लॉन्च के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं उन्हें माफ करता हूं। मुझे नहीं पता कि वे उन्हें माफ करने वाले कौन होते हैं?
नई दिल्ली। वाइको इन पार्लियामेंट (Vaiko in Parliament) किताब के लॉन्च के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि मैं उन्हें माफ करता हूं। मुझे नहीं पता कि वे उन्हें माफ करने वाले कौन होते हैं? राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि हम अपने देश में एक अजीब समय से गुजर रहे हैं। छात्र सड़कों पर हैं, बहुत दर्द में हैं। वे परीक्षाओं में निष्पक्षता और ऐसी शिक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं, जो काम करे। दूसरी तरफ हमारे प्रधानमंत्री हैं, जो उन्हें माफ कर रहे हैं।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, कि उन्हें यह विचार कहां से आया कि उन्हें भारत के भविष्य को माफ करने का हक है, मुझे नहीं पता, लेकिन वे यही करना चाहते हैं। उन्होंने RSS पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की सोच, उनके साथियों और खासकर RSS की सोच के पीछे एक बहुत खतरनाक विचार है।
LoP Shri @RahulGandhi attended the launch of "Vaiko in Parliament" at the Constitution Club of India.
The book is a compilation of parliamentary speeches by Vaiko ji, General Secretary of MDMK.
📍 New Delhi pic.twitter.com/PLxD6h4NGo
पढ़ें :- पूरे देश पर RSS-BJP की विचारधारा थोपी जा रही, 14-15 साल की बेटियों से मंगवाई जा रही माफी: डिंपल यादव
— Congress (@INCIndia) August 4, 2026
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया (Constitution Club of India) में वाइको की किताब का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने वाइको की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनके भाषणों और किताब के लिए उन्हें बधाई देना चाहते हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि जब भी मैं किसी राजनेता को परखता हूं तो मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज निरंतरता होती है। क्या वह व्यक्ति एक दिन कुछ कहता है और दूसरे दिन कुछ और कहता है। वाइको अपनी विचारधारा को लेकर हमेशा एक जैसे रहे हैं। हमारी दोस्ती लंबे समय से चली आ रही है।
वाइको की उम्र का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपने कहा कि वह युवा व्यक्ति हैं, लेकिन यह नहीं कहा कि वह डैशिंग और हैंडसम हैं, लेकिन युवा व्यक्ति कौन होता है? वह जो सवाल पूछता है। वाइको 82 साल के हैं, लेकिन वह आज भी सवाल पूछते हैं, कुछ लोगों के विपरीत।
प्रधानमंत्री ने वीडियो जारी कर की थी अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंस्टाग्राम वीडियो पर Gen-Z को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वह बच्चों को माफ करना चाहते हैं। पीएम मोदी ने कहा था कि’फ्रेंड्स, आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं। जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है। कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं, जो किसी भी सभ्य समाज को शोभा नहीं देतीं। ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया। मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं।