1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. मलाइका अरोड़ा ने खरीदी धांसू Thar Roxx Star Edition, जानिए कीमत और शानदार फीचर्स

मलाइका अरोड़ा ने खरीदी धांसू Thar Roxx Star Edition, जानिए कीमत और शानदार फीचर्स

बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस और मुन्नी बदनाम हुई फेम मलाइका अरोड़ा के गैराज में एक नई और धांसू एसयूवी शामिल हो गई है। मलाइका ने महिंद्रा की पॉपुलर थार रॉक्स का नया स्टार एडिशन खरीदा है। नई कार की डिलीवरी के बाद पूजा करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...

By Harsh 
Updated Date

Bollywood Updates: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस और मुन्नी बदनाम हुई फेम मलाइका अरोड़ा के गैराज में एक नई और धांसू एसयूवी शामिल हो गई है। मलाइका ने महिंद्रा की पॉपुलर थार रॉक्स का नया स्टार एडिशन खरीदा है। नई कार की डिलीवरी के बाद पूजा करते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हल्के गोल्डन शेड में नजर आ रही यह शानदार एसयूवी अपने दमदार लुक और शानदार रोड प्रेजेंस की वजह से लोगों का ध्यान खींच रही है। थार रॉक्स, रेगुलर 3 डोर थार का ज्यादा प्रीमियम और फैमिली फ्रेंडली 5 डोर वर्जन है। यही वजह है कि यह सिर्फ ऑफ-रोडिंग के शौकीनों ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की ड्राइव और लंबी यात्राओं के लिए भी एक आकर्षक विकल्प मानी जाती है।

पढ़ें :- कंगना रनौत के खिलाफ आगरा में केस दर्ज, ‘जेनरेशन गटर’ टिप्पणी पर कोर्ट में पहुंचा मामला

अब बात करते हैं इसकी कीमत की। थार रॉक्स स्टार एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है। डीजल मैनुअल वर्जन की कीमत करीब 16 लाख 85 हजार रुपये से शुरू होकर 17 लाख 20 हजार रुपये तक जाती है। वहीं डीजल ऑटोमैटिक की कीमत लगभग 18 लाख 35 हजार से 18 लाख 70 हजार रुपये तक है। पेट्रोल ऑटोमैटिक वर्जन की कीमत करीब 17 लाख 85 हजार से 18 लाख 20 हजार रुपये के बीच है। यह सिर्फ लुक में ही नहीं बल्कि परफॉर्मेंस में भी दमदार है। इसमें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, इसके अलावा 2.2 लीटर डीजल इंजन का विकल्प भी दिया गया है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं।

फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी का केबिन काफी प्रीमियम है। इसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफो टेनमेंट सिस्टम मिलता है। वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ इसमें 9 स्पीकर वाला हरमन साउंड सिस्टम भी दिया गया है। इसके अलावा पैनारॉमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, रियर एसी वेंट, पुश-बटन स्टार्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे कई शानदार फीचर्स मौजूद हैं। सेफ्टी के मामले में भी थार रॉक्स काफी मजबूत होता है। कुल मिलाकर मलाइका अरोड़ा की नई थार रॉक्स स्टार एडिशन स्टाइल, पावर, लग्जरी और एडवांस टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन है। अब सोशल मीडिया पर मलाइका की नई एसयूवी और उसकी पूजा का वीडियो खूब चर्चा में है।

रिपोर्ट: कल्पना पाण्डे

पढ़ें :- 'मेरी नालायक औलाद' हनी सिंह ने बादशाह की पुरानी क्लिप में किया कमेंट, फिर स्टोरी लगा लिखे 'मेरी गंदी औलाद'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...