1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. ‘मिर्जापुर : द मूवी’ का गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज , ढांडा न्योलीवाला का दिखा देसी और विदेशी अंदाज

‘मिर्जापुर : द मूवी’ का गाना ‘दो नंबरी’ रिलीज , ढांडा न्योलीवाला का दिखा देसी और विदेशी अंदाज

मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur: The Movie) की रिलीज से पहले इसका पहला गाना 'दो नंबरी' (Do Nambari) रिलीज हुआ है। इस गाने को ढांडा न्योलीवाला (Dhanda Nyoliwala)ने लिखा, कंपोज किया और अपनी आवाज दी है। यह ट्रैक उनके बॉलीवुड डेब्यू (Bollywood Debut) का भी आगाज है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie) की रिलीज से पहले इसका पहला गाना ‘दो नंबरी’ (Do Nambari) रिलीज हुआ है। इस गाने को ढांडा न्योलीवाला (Dhanda Nyoliwala) ने लिखा, कंपोज किया और अपनी आवाज दी है। यह ट्रैक उनके बॉलीवुड डेब्यू (Bollywood Debut) का भी आगाज है।

पढ़ें :- बढ़ गया मिर्जापुर का सस्पेंस! मेकर्स ने शेयर किए जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी और रवि किशन के जबरदस्त कैरेक्टर पोस्टर्स

गाने में क्या है?


लगभग दो मिनट के गाने में दिखाया गया है कि ढांडा न्योलीवाला गाना गा रहे हैं। गाने में वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें गाड़ी, बंदूक और हवाई जहाज नजर आ रहे हैं। कई बार वह विदेश में तो कई बार देसी अंदाज में नजर आए हैं।

अपने किरदार में लौटेंगे कलाकार

‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie)  दर्शकों को फिर से सीजन 1 की दुनिया में लेकर जाएगी। फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर गुड्डू पंडित (अली फजल), मुन्ना भैया (दिव्येंदु) और कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) जैसे फ्रेंचाइजी के सबसे लोकप्रिय किरदारों की वापसी होगी।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौर, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंगशा बिस्वास, शाजी चौधरी, सतेंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

पढ़ें :- आरजे महवश अब बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार, पहली फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ में इस एक्टर के साथ फरमाएंगी इश्क

कौन है निर्देशक?

‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur: The Movie)  का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके सह-निर्माता हैं। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...