बॉलीवुड के बेबाक अभिनेता अनुपम खेर (Bollywood actor Anupam Kher) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। ये पहली बार नहीं, वह अक्सर अपने फैंस के साथ जिंदगी के खास पल शेयर करते हैं। अब उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान वायरल हुई वीडियो को रीक्रिएट किया है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के बेबाक अभिनेता अनुपम खेर (Bollywood actor Anupam Kher) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने दोस्तों के साथ नजर आ रहे हैं। ये पहली बार नहीं, वह अक्सर अपने फैंस के साथ जिंदगी के खास पल शेयर करते हैं। अब उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान वायरल हुई वीडियो को रीक्रिएट किया है।
अनुपम खेर (Anupam Kher) अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबाक अंदाज के लिए छाए रहते हैं। कभी वह किसी गंभीर मुद्दे पर अपनी राय रखते हैं, तो कभी मजेदार वीडियो से लोगों को एंटरटेन करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है, उन्होंने जंतर मंतर पर छात्र प्रदर्शन वाली एक वायरल वीडियो को रीक्रिएट किया है।
अनुपम खेर का वायरल हो रहा वीडियो
अनुपम खेर भी अभिनव बिष्ट की वायरल रील रिक्रिएट कर रहे हैं pic.twitter.com/Q3IE5somfL
— Kishor Joshi (@KishorJoshi02) August 2, 2026
पढ़ें :- Video : महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन कर अनुपम खेर ने लिखा- 'आत्मा को अलग ही शांति...'
अनुपम खेर (Anupam Kher) की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। उनका ये वीडियो काफी लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस वीडियो में एक्टर ने एक वायरल रील को अपने अंदाज में रीक्रिएट किया है। ये वही रील है, जो दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान काफी वायरल हुई थी। इस वीडियो में वह जबरदस्त अंदाज में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में अभिनेता बोमन ईरानी के साथ रणवीर शौरी और प्रवीन डबास भी उनके साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ये चारों एक्टर्स साल 2006 में आई फिल्म ‘खोसला का घोसला’ में नजर आए थे। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, कि ‘खोसला और खुराना की कभी नहीं बनी। यहां भी नहीं। जय हो।’
बता दें कि फिल्म ‘खोसला का घोसला’ में अनुपम खेर (Anupam Kher) ने कमल किशोर खोसला की भूमिका अदा की थी। वहीं बोमन ईरानी ने फिल्म में बिल्डर किशन खुराना की भूमिका अदा की थी। फिल्म में रणवीर शौरी और प्रवीन डबास भी खोसला परिवार का हिस्सा थे। फिल्म में एक मीडिल क्लास परिवार की कहानी दिखाई गई थी, जिसकी जमीन पर बिल्डर कब्जा कर लेता है। इसके बाद पूरा परिवार अपनी जमीन वापस पाने के लिए कई मजेदार और अनोखे तरीके अपनाता है। नई रील में भी चारों कलाकारों ने उसी अंदाज में लोगों को हंसाने की कोशिश की है। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘तेरी गलियों में ना रखेंगे कदम’ गाना सुनाई देता है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस के साथ-साथ कई सेलिब्रिटीज भी पसंद कर रहे हैं।