1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Video Viral : छेड़खानी से आजिज बेटियां बनीं शेरनी, मनचलों का मुंह काला कर चप्पलों की बारिश कर सिखाया जोरदार सबक

Video Viral : छेड़खानी से आजिज बेटियां बनीं शेरनी, मनचलों का मुंह काला कर चप्पलों की बारिश कर सिखाया जोरदार सबक

उत्तराखंड में नैनीताल जिले (Nainital District) के रामगढ़ ब्लॉक (Ramgarh Block) में कुछ बेटियों ने दो मनचलों को ऐसा सबक सिखाया कि वो अगली बार ऐसी कोई हरकत करने से पहले हजार बार सोचेंगे। दरअसल कार सवार इन युवकों ने सतौली गांव से गुजरते वक्त रास्ते में मिली युवतियों के साथ छेड़खानी कर दी, जिसके बाद गांव की चार बेटियां शेरनी बन गईं और दोनों युवकों पर टूट पड़ीं।

By santosh singh 
Updated Date

नैनीताल। उत्तराखंड में नैनीताल जिले (Nainital District) के रामगढ़ ब्लॉक (Ramgarh Block) में कुछ बेटियों ने दो मनचलों को ऐसा सबक सिखाया कि वो अगली बार ऐसी कोई हरकत करने से पहले हजार बार सोचेंगे। दरअसल कार सवार इन युवकों ने सतौली गांव से गुजरते वक्त रास्ते में मिली युवतियों के साथ छेड़खानी कर दी, जिसके बाद गांव की चार बेटियां शेरनी बन गईं और दोनों युवकों पर टूट पड़ीं।

पढ़ें :- Viral-BJP सांसद जनार्दन मिश्रा, बोले-पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनॉल मिलाने पर हो रहा आंदोलन, शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा

इन युवतियों ने ना केवल दोनों मनचलों की बुरी तरह जूते-चप्पलों से पीटा, बल्कि उनके मुंह पर कालिख भी पोत दी साथ ही लोगों के साथ मिलकर जलन वाला बिच्छू घास भी लगा दिया। युवकों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बेटियां निडर होकर युवकों को सबक सिखाती नजर आ रही हैं। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पड़ोसी प्रदेश से आए थे आरोपी युवक

यह घटना शुक्रवार को हुई और दोनों आरोपी युवक मुरादाबाद के बताए जा रहे हैं। आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर युवक अराजकता पर उतारू हो गए, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पकड़कर उनकी धुनाई लगा दी। इस दौरान गांव की युवतियों और अन्य लोगों ने दोनों युवकों के मुंह पर कालिख पोतकर उन्हें बिच्छू लगा दिया। ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनकी कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों को रातभर चौकी में ही बैठाकर रखा।

 

पढ़ें :- Video- रांची में छात्र आंदोलन की कवरेज कर रहे पत्रकार अमन चोपड़ा को पुलिस ने हिरासत में लिया, BJP ने पर उठाए सवाल

गांव से गुजरते वक्त लड़कियों से की छेड़छाड़

ग्रामीणों ने बताया कि कार में सवार युवकों ने क्षेत्र में पहुंचते ही वहां से गुजर रही युवतियों से छेड़छाड़ शुरू कर दी और वे उन पर फब्तियां कसने लगे। इस दौरान जब युवतियों ने उनका विरोध किया तो वे और बदतमीजी करने लगे। जिसके बाद गांव के लोगों ने ग्राम प्रधान मीरा भंडारी को इस बात की सूचना दे दी। लोगों को जमा होते देख कार सवार युवकों ने भागने की कोशिश की।

पढ़ें :- Video- अरुण जेटली स्टेडियम बना जंग का मैदान, आपस में भिड़े भारतीय शेर, जमकर हुई नोंकझोंक

युवतियों से कहा था तुम्हारे बॉडीगार्ड बन जाएंगे

आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले (Moradabad District) के बिलारी के रहने वाले बताए जा रहे हैं और मजदूरी के सिलसिले में सतौली आए थे। इस दौरान उन्होंने ना केवल स्थानीय लड़कियों पर फब्तियां कसते हुए उनसे छेड़खानी की बल्कि इस दौरान उनका बॉडीगार्ड बनने के लिए भी कहा। इसी बीच दो युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। फिर गुस्साए ग्रामीणों ने युवतियों के साथ मिलकर दोनों की जमकर धुनाई लगा दी और पुलिस को खबर कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार छेड़छाड़ के आरोपी क्षेत्र में स्थित किसी वेलनेस सेंटर में काम करने आए थे।

ग्राम प्रधान मीरा (Village Head Meera) से मिली सूचना पर चौकी प्रभारी खैरना सतीश उपाध्याय (Satish Upadhyay, Outpost In-charge, Khairna) भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों के हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों को हिरासत में लेने के साथ ही कार को कब्जे में ले लिया गया है। मेडिकल जांच व तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...