1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Russia Ukraine War : यूक्रेन ने Black Sea में डुबो दिया रशिया का जहाज, पुतिन ने बरसा दीं 27 मिसाइलें

Russia Ukraine War : यूक्रेन ने Black Sea में डुबो दिया रशिया का जहाज, पुतिन ने बरसा दीं 27 मिसाइलें

रशिया और युक्रेन में जारी जंग किसी निर्णायक मोड़ नहीं पहुंच पा रही है। दोनों तरफ से रूक रूक हमले हो रहे है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को पैट्रियट इंटरसेप्टर तकनीक देने और उन्हें खुद बनाने की इजाजत से इनकार कर दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Russia Ukraine War : रशिया और युक्रेन में जारी जंग किसी निर्णायक मोड़ नहीं पहुंच पा रही है। दोनों तरफ से रूक रूक हमले हो रहे है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को पैट्रियट इंटरसेप्टर तकनीक देने और उन्हें खुद बनाने की इजाजत से इनकार कर दिया है। दूसरी तरफ ट्रंप के इनकार के बाद रूस ने रातभर में 27 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, लेकिन यूक्रेन सिर्फ एक मिसाइल को ही नष्ट कर सका।रूस की बाकी 26 मिसाइलों ने कीव समेत कई शहरों में भारी तबाही मचा दी।

पढ़ें :- मॉस्को में चुनाव के आखिरी दिन ड्रोन का बड़ा हमला: रूस ने 1600 ड्रोन मार गिराए, हमले में 2 लोगों की मौत

रूस की ओर से हुए मिसाइल हमलों के जवाब में यूक्रेन ने भी काला सागर में रूस के एक विशाल कंटेनर जहाज को डुबो दिया।

खबरों के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि देश के पास अब पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों (Patriot interceptor missiles) की भारी कमी हो गई है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि रूस लगातार बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर रहा है। जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से अपील की कि पैट्रियट सिस्टम गोदामों में रखने के बजाय अभी यूक्रेन को दिए जाएं, क्योंकि हर इंटरसेप्टर लोगों की जान बचा सकता है।

ताजा हमलों से साफ हो गया कि यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम कमजोर चुका है और पैट्रियट इंटरसेप्टर की कमी अब सीधे जानलेवा साबित हो रही है।

 

पढ़ें :- भारत और चीन जैसे देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले कानून पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...