1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Plane Crash : पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश, पायलट समेत सभी 13 सवारों की मौत, जमीन पर गिरते ही आग का गोला बना विमान

Plane Crash : पेरू में टूरिस्ट प्लेन क्रैश, पायलट समेत सभी 13 सवारों की मौत, जमीन पर गिरते ही आग का गोला बना विमान

पेरू में पर्यटन विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जर्मनी, स्पेन और इटली के पर्यटक शामिल हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है। पेरू के नाजका शहर के पास शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध नाज़का लाइन्स (Nazca Lines) दिखाने जा रही एक टूरिस्ट फ्लाइट खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

By santosh singh 
Updated Date

पेरू। पेरू में पर्यटन विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में जर्मनी, स्पेन और इटली के पर्यटक शामिल हैं। हादसे के कारणों की जांच जारी है। पेरू के नाजका शहर के पास शनिवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। पर्यटकों को विश्व प्रसिद्ध नाज़का लाइन्स (Nazca Lines) दिखाने जा रही एक टूरिस्ट फ्लाइट खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्लेन हादसे की पुष्टि स्थानीय अधिकारियों ने की है।

पढ़ें :- कैलिफोर्निया में अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर हुआ क्रैश, विमान में सवार सभी 8 लोगों की मौत

पर्यटकों को हवाई सैर कराने निकला था प्लेन

पढ़ें :- Video-इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान आग का गोला बना प्राइवेट जेट, दोनों पायलटों की मौत

नाज़का नगर प्रशासन ने फेसबुक पर जारी बयान में बताया कि विमान पर्यटकों को नाज़का लाइन्स की हवाई सैर कराने के लिए उड़ान पर था। नाज़का लाइन्स पेरू के रेगिस्तान में बनी विशाल जियो-ग्लिफ़ (Geoglyphs) हैं, जिन्हें सैकड़ों साल पहले वहां के मूल निवासियों ने बनाया था। इन विशाल आकृतियों में विभिन्न जानवरों के चित्र दिखाई देते हैं, जिन्हें पूरी तरह केवल हवाई जहाज या विशेष व्यूइंग टावर से ही देखा जा सकता है।

प्लेन ने इका शहर से भरी थी उड़ान

अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त विमान ने पास के इका (Ica) शहर से उड़ान भरी थी। इस विमान का संचालन पेरू की निजी एयरलाइन एयरोडियाना (Aerodiana) कर रही थी। एयरलाइन की वेबसाइट के मुताबिक, कंपनी पिछले 14 सालों से सेसना ग्रैंड कारवां (Cessna Grand Caravan) विमान के जरिए नाज़का लाइन्स के ऊपर दर्शनीय (Scenic) उड़ानों का संचालन कर रही है।

प्लेन में सवार थे 11 विदेशी पर्यटक

पेरू के व्यापार और पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान में 11 विदेशी पर्यटक और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। सरकारी समाचार एजेंसी एजेंसिया एंडीना ने बताया कि विमान में 2 जर्मन, 2 स्पेनिश और 7 इतालवी पर्यटक थे। पेरू के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की जांच चल रही है। एयरोडियाना से तत्काल टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं हो सका।

पढ़ें :- स्वग्रीय अजीत पवार और शरद पवार की पार्टी का विलय को लेकर मचा बवाल, एनसीपी के दो नेता समर्थन में उतरे

दुर्घटना के कारणों का नहीं चल सका पता

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पेरू के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, हादसे के बाद एयरोडियाना की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्लेन जमीन पर गिरते ही पूरी तरह टूट गया और उसमें आग लग गई। मौके पर पहुंची बचाव एवं राहत दल की टीम ने आग बुझाने का काम किया और शवों को बाहर निकाला।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...