1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. US Firing : अमेरिका के फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में गोलीबारी , हमलावर समेत कई लोगों की मौत

US Firing : अमेरिका के फास्ट-फूड रेस्टोरेंट में गोलीबारी , हमलावर समेत कई लोगों की मौत

अमेरिका में सार्वजनिक स्थलों पर गोलीबारी की घटनाएं ररूकने का नाम ही नहीं ले रही। एक बार फिर देश के इडाहो के ट्विन फॉल्स में एक इन-एन-आउट रेस्टोरेंट के इलाके में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

US Firing :  अमेरिका में सार्वजनिक स्थलों पर गोलीबारी की घटनाएं ररूकने का नाम ही नहीं ले रही। एक बार फिर देश के इडाहो के ट्विन फॉल्स में एक इन-एन-आउट रेस्टोरेंट (In-N-Out Restaurant) के इलाके में शनिवार को गोलीबारी की घटना सामने आई।घटना में कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि की कि हमलावर मारा गया है और अब इलाके में कोई खतरा नहीं है। शनिवार, दोपहर 2:30 बजे से पहले रेस्टोरेंट के अंदर गोलीबारी शुरू हो गई।

पढ़ें :- Nepal Floods: नेपाल में बाढ़ से हर तरफ हाहाकार, मृतकों की संख्या 781 पहुंची, रेस्क्यू जारी

यह घटना हाल के महीनों में हुई गोलीबारी की उन घटनाओं की लिस्ट में शामिल हो गई है, जिनकी वजह से लोगों को आम जगहों, जैसे फ़ूड फेस्टिवल, परेड, पूजा-स्थलों और सामुदायिक समारोहों से जान बचाकर भागना पड़ा है।

खबरों के मुताबिक, ट्विन फॉल्स पुलिस विभाग ने एक पब्लिक सेफ्टी अलर्ट (Public Safety Alert) में कहा कि अधिकारी उस इलाके में काम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने को कहा है, जिससे कानून लागू करने वाले अधिकारी और फर्स्ट रेस्पॉन्डर सुरक्षित रूप से काम कर सकें।

पुलिस संदिग्ध की पहचान और हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है । ट्विन फॉल्स पुलिस डिपार्टमेंट (Twin Falls Police Department) के चीफ ने कहा, “हम उसकी पहचान और उसके पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।” पुलिस ने कहा कि इलाके की सड़कें बंद कर दी गई हैं और गाड़ी चलाने वालों से कहा गया है कि वे दूसरे रास्ते इस्तेमाल करें और रोके गए इलाके में जाने की कोशिश न करें।

घटना के दौरान मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों ने गोलियों की आवाज सुनते ही जान बचाने के लिए पार्किंग की ओर दौड़ लगा दी।

पढ़ें :- Nepal flood Angel saree :  नेपाल बाढ़ में एक साड़ी बन गई देवदूत, बचा ली 21 जिंदगियां, रुला देगी कहानी

जिस फास्ट-फूड आउटलेट में गोलीबारी हुई, वह करीब एक सप्ताह पहले ही खुला था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...