1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: 35 अधिकारियों की जॉइनिंग NOC में फंसी, समग्र शिक्षा ने 14 अगस्त तक दिया अंतिम मौका

UP News: 35 अधिकारियों की जॉइनिंग NOC में फंसी, समग्र शिक्षा ने 14 अगस्त तक दिया अंतिम मौका

समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति पर चयनित 35 अधिकारियों की जॉइनिंग मूल विभाग से NOC न मिलने के कारण अटक गई है। अधिकारियों द्वारा समय मांगे जाने पर राज्य परियोजना निदेशक ने 31 जुलाई 2026 को आदेश जारी कर कार्यभार ग्रहण की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति पर चयनित 35 अधिकारियों की जॉइनिंग मूल विभाग से NOC न मिलने के कारण अटक गई है। अधिकारियों द्वारा समय मांगे जाने पर राज्य परियोजना निदेशक ने 31 जुलाई 2026 को आदेश जारी कर कार्यभार ग्रहण की अंतिम तिथि 20 जुलाई से बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दी।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...

विभाग ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे चयनित अधिकारियों से नियमानुसार कार्यभार ग्रहण कराएं और उसकी सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को अनिवार्य रूप से भेजें।

प्रभावित 35 जिले:
1. गाजीपुर 2. गौतमबुद्धनगर 3. गोरखपुर 4. अमेठी 5. अमरोहा
6. अम्बेडकरनगर 7. अयोध्या 8. जालौन 9. फतेहपुर 10. चन्दौली
11. वाराणसी 12. देवरिया 13. सम्भल 14. श्रावस्ती 15. रामपुर
16. पीलीभीत 17. भदोही 18. हरदोई 19. सिद्धार्थनगर 20. मिर्जापुर
21. बिजनौर 22. मुरादाबाद 23. मऊ 24. कानपुर नगर 25. कानपुर देहात
26. हमीरपुर 27. बस्ती 28. बाराबंकी 29. बांदा 30. बहराइच
31. बलिया 32. अलीगढ़ 33. शामली 34. शाहजहांपुर 35. ललितपुर

पढ़ें :- आकाश आनन्द को मायावती ने फिर बनाया राष्ट्रीय संयोजक, साथ ही उनके राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...