1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: ​7.50 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

UP News: ​7.50 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के घूसखोर अवर अभियंता समेत तीन गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा

एक भवन का निर्माण करा रहा था। इस दौरान एलडीए के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा वहां पहुंचे और काम बंद करने के लिए कह दिया। इन सबके बीच श्रवण कुमार ने आईजीआरएस पर शिकायत होने का हवाला दिया और 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इस दौरान उसने रुपये देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कही।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अवर अभियंता दिनेश कुमार, सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश और श्रवण कुमार नाम के व्यक्ति को ​7.50 लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- आईआईएलएम एकेडमी लखनऊ कैंपस में ब्लड डोनेशन ड्राइव का सफलतापूर्वक आयोजन, स्टूडेंट्स, फैकल्टी और स्टाफ ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया

शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह एक भवन का निर्माण करा रहा था। इस दौरान एलडीए के अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा वहां पहुंचे और काम बंद करने के लिए कह दिया। इन सबके बीच श्रवण कुमार ने आईजीआरएस पर शिकायत होने का हवाला दिया और 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। इस दौरान उसने रुपये देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कही।

आरोप है कि, इसके बाद अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा और सुपरवाइजर चंद्र प्रकाश ने भी 15 लाख रुपये की मांग को दोहराया। इस पर शिकातकर्ता ने दो किस्तों में रुपये देने की बात कही। इसके बाद उसने सतर्कता अधिष्ठान से भी इसकी शिकायत कर दी।

शिकातय के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने इसकी जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें आईजीआरएस पर शिकायत की बात झूठी निकली। इन सबके बीच शनिवार को शिकायतकर्ता से 7.50 लाख रुपये लेते समय तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली।

पढ़ें :- रामपुर की जुड़वां बहनों के आगे हारा विज्ञान, फिंगरप्रिंट और रेटिना समान होने से नहीं बन पा रहा था आधार कार्ड, डीएम की पहल से निकला हल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...