1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘श्रीराम किसी एक दल नहीं, सबके हैं’, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का बड़ा बयान

‘श्रीराम किसी एक दल नहीं, सबके हैं’, अखिलेश के अयोध्या दौरे पर जगद्गुरु परमहंस आचार्य का बड़ा बयान

तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन से लगभग एक करोड़ हिंदुओं की घर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। साथ ही समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। तपस्वी छावनी के महंत जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन से लगभग एक करोड़ हिंदुओं की घर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। साथ ही समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।

पढ़ें :- बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने यूपी पुलिस को बताया दलाली का अड्डा, अखिलेश बोले- 'हाथ कंगन को आरसी क्या, देखे-भोगे को ‘साक्षी’ क्या?

उन्होंने यह भी कहा कि मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में कारसेवकों पर हुई गोलीबारी की घटना के कारण उनके परिवार के प्रति नाराजगी रखने वाले कई लोग राम मंदिर से दूरी बनाए हुए थे। अब जब अखिलेश यादव रामलला के दर्शन करने आ रहे हैं, तो इससे उनके समर्थकों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा। वे भी भगवान श्रीराम को अपना मानकर मंदिर दर्शन के लिए आगे आएंगे।

महंत परमहंस आचार्य ने इस बात पर जोर दिया कि भगवान श्रीराम किसी एक राजनीतिक दल या विचारधारा के नहीं हैं, बल्कि वे सबके हैं। जो भी उनकी शरण में आता है, उसका विरोध नहीं होना चाहिए। अखिलेश यादव के इस कदम का स्वागत किया जाना चाहिए। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं होने चाहिए। रामराज्य की स्थापना तभी संभव है जब सभी लोग भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलेंगे।

पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य ने  कहा, कि  मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम है। जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ घर वापसी की बात करता है कि जो लोग सनातन से भटक गए हैं, अगर वे भी सनातन में आते हैं, तो उनका स्वागत होना चाहिए। प्रभु श्रीराम ने स्वयं कहा है, ‘कोटि विप्र बध लागहिं जाहू, आएं सरन तजउं नहिं ताहू।’ भगवान श्रीराम ने कहा कि अगर करोड़ों ब्राह्मणों का हत्यारा भी मेरी शरण में आता है, तो मैं उसका त्याग नहीं करूंगा। यह जरूर मुझे सुनने को आया है कि अयोध्या से सटे चार-छह जिलों में अहीर लाठियों में तेल लगाना शुरू कर दिए हैं। जब हमें किसी ने बताया, तो हमने पूछा कि बाबा, आप भी रोकने जाएंगे? हमने कहा, किस बात के लिए? तो उन्होंने बताया कि हम लोग बढ़िया बम्बइया लाठी तैयार कर रहे हैं और उसमें तेल लगाना शुरू कर दिए हैं, ताकि जो अखिलेश को रोकेगा, उसके स्वागत में हम लोग तैयार हैं।

 

पढ़ें :- Video- 'दलाली का अड्डा' वाली साक्षी महाराज की टिप्पणी पर, अखिलेश बोले- शिकायत बाहर निकलने का रास्ता भी होती है

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...