रूस और यूक्रेन युद्ध में एकबार फिर हमले तेज हो गए है। एक तरफ नाटो समिट की तैयारी चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलें (Ballistic missiles) दागीं। वहीं हमले को लेकर चर्चा है कि इस नये हालात राष्ट्रपति ट्रंप (President Trump)के लिए झटका माना जा रहा है।
Russia Ukraine War : रूस और यूक्रेन युद्ध में एकबार फिर हमले तेज हो गए है। एक तरफ नाटो समिट की तैयारी चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन पर बैलिस्टिक मिसाइलें (Ballistic missiles) दागीं। वहीं हमले को लेकर चर्चा है कि इस नये हालात राष्ट्रपति ट्रंप (President Trump)के लिए झटका माना जा रहा है।
वहीं मंगलवार (भारतीय समयानुसार) को नाटो की बैठक होने वाली है। इससे राष्ट्रपति ट्रंप भी शामिल होने वाले हैं। रूस ने नाटो समिट (NATO Summit) से ठीक एक दिन पहले सोमवार को यूक्रेन पर हमला (Attack on Ukraine) कर दिया है।
खबरों के अनुसार, रूस ने सोमवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया। यह हमला तुर्की में होने वाले महत्वपूर्ण नाटो शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले हुआ है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शामिल होने की उम्मीद है।
खबरों के अनुसार, यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि हमले में बैलिस्टिक मिसाइलें, ड्रोन और क्रूज मिसाइलें शामिल थीं। हमले के दौरान तड़के मध्य कीव में कई धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।
कीव के मेयर विटाली क्लिट्रको (Mayor Vitaly Klitrko)ने कहा कि शहर के कम से कम दो जिलों में आग लगने या मलबा गिरने से नुकसान होने की सूचना मिली है। विस्फोटों से कुछ ही समय पहले राजधानी भर में हवाई हमले के सायरन बजने लगे थे।
यह ताजा हमला यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) द्वारा रविवार को दी गई चेतावनी के बाद हुआ है, जिसमें उन्होंने कहा था कि खुफिया जानकारी से संकेत मिलता है कि रूस एक नए बड़े हमले की तैयारी कर रहा है।