1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. कंगना रनौत का ऋतिक रोशन पर नया वार, बोलीं- आग में घी डालना बंद करें और मुझे ट्रोल करने वालों को रोकें

कंगना रनौत का ऋतिक रोशन पर नया वार, बोलीं- आग में घी डालना बंद करें और मुझे ट्रोल करने वालों को रोकें

बॉलीवुड अ​भिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के बीच सालों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर चल रहे, हमें ऋतिक रोशन से माफी मांगनी चाहिए। ट्रेंड पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)  की प्रतिक्रिया के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पलटवार किया।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अ​भिनेत्री व बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के बीच सालों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर चल रहे, हमें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से माफी मांगनी चाहिए। ट्रेंड पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)  की प्रतिक्रिया के बाद कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए पलटवार किया। कंगना ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)  से उनके नाम का इस्तेमाल कर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को रोकने की बात कही।

पढ़ें :- NEET आंदोलन पर दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड, शबाना-दिलजीत छात्रों के साथ, कंगना-हेमा ने जताई आपत्ति

बॉलीवुड का सबसे चर्चित विवाद एक बार फिर शुरू हो गया है। 10 साल पुरानी लड़ाई ने फिर तूल पकड़ लिया है। कंगना रनौत (Kangana Ranaut)  ने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)  पर ऐसा पलटवार किया है कि अब उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) का नाम भी इस विवाद में आ गया है।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि कंगना ने कह दिया-आग में घी डालना बंद करो

दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों हमें ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से माफी मांगनी चाहिए ट्रेंड काफी वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड पर पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि सिर्फ इसलिए किसी एक पक्ष का समर्थन करना सही नहीं है क्योंकि अब दूसरा पक्ष लोगों को पसंद नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पूरे तथ्य और सही संदर्भ सामने आने का इंतजार किया जाए, लेकिन ऋतिक का यही बयान कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को रास नहीं आया। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋतिक के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा,कि मुझे खुशी है कि आपको अपनी परफेक्ट पार्टनर मिल गई है। आप और सबा आजाद साथ में अच्छे लगते हैं। लेकिन अब आपको उन लोगों को रोकना चाहिए जो आपके नाम का इस्तेमाल करके मुझे सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। आग में घी डालना बंद कीजिए और अपनी पार्टनर को भी शर्मिंदा मत कीजिए।

कंगना का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिर बहस छिड़ गई। कुछ लोग कंगना का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ ऋतिक के पक्ष में अपनी राय रख रहे हैं। अगर इस पूरे विवाद की बात करें तो इसकी शुरुआत साल 2016 में हुई थी। उस समय कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में ऋतिक रोशन (Kangana Ranaut)  को अपना सिली एक्स कहा था। इसके बाद ऋतिक ने रिश्ते से इनकार किया और मामला कानूनी नोटिस, ईमेल विवाद और सार्वजनिक बयानों तक पहुंच गया। तब से यह विवाद समय-समय पर फिर सुर्खियों में लौटता रहा है। अब एक बार फिर दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट ने इस पुराने विवाद को नई हवा दे दी है। हालांकि कंगना के ताजा बयान पर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की ओर से अभी तक कोई नई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- दर्शको ने दिया अल्फा को मिला-जुला रिव्यू, शरवरी की एक्टिंग ने बटोरी आलिया से ज्यादा तारीफ, कहानी ने किया निराश

रिपोर्ट: कल्पना पांडेय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...