1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. NEET आंदोलन पर दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड, शबाना-दिलजीत छात्रों के साथ, कंगना-हेमा ने जताई आपत्ति

NEET आंदोलन पर दो हिस्सों में बंटा बॉलीवुड, शबाना-दिलजीत छात्रों के साथ, कंगना-हेमा ने जताई आपत्ति

NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर बॉलीवुड के कलाकार भी दो खेमों में बंट गए हैं। शबाना आजमी, प्रकाश राज और दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है, जबकि बीजेपी सांसद कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने प्रदर्शन के तरीके पर सवाल उठाए हैं...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली।  NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों की मांग को लेकर दिल्ली में चल रहे आंदोलन पर बॉलीवुड के कलाकार भी दो खेमों में बंट गए हैं। शबाना आजमी, प्रकाश राज और दिलजीत दोसांझ ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है, जबकि बीजेपी सांसद कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने प्रदर्शन के तरीके पर सवाल उठाए हैं।

पढ़ें :- जब रेखा और अमिताभ का अफेयर बनी खबरों की हेडलाइन, सिंदूर और मंगलसूत्र वाली रेखा को देख रो पड़ी जया बच्चन

शबाना आजमी जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल हुईं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे व मामले की निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार आखिरकार बातचीत के लिए तैयार हुई है। वहीं जब उनसे दूसरे फिल्मी सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सिर्फ कलाकारों से सवाल करना ठीक नहीं, बड़े उद्योगपतियों से भी यही सवाल होने चाहिए। दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर छात्रों के समर्थन में पोस्ट करते हुए कहा कि उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से छात्रों की मांगें सुनने की अपील की और कहा कि जनता की आवाज का सम्मान होना चाहिए।

दिलजीत दोसांझ की पोस्ट

दूसरी ओर कंगना ने कहा कि संसद के बाहर इस तरह का प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीका नहीं है। उनका दावा था कि प्रदर्शन के दौरान हालात इतने तनावपूर्ण हो गए थे कि सांसद संसद परिसर में ही फंस गए थे। उन्होंने दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिस ने हालात संभालने के लिए खुद चोटें झेलीं, लेकिन किसी सांसद को नुकसान नहीं होने दिया। बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी प्रदर्शन का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है और ऐसे आंदोलनों से समाधान नहीं निकलेगा। उनके मुताबिक, इस मुद्दे का हल बातचीत से निकलना चाहिए और छात्रों को गुमराह नहीं किया जाना चाहिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...