1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. श्रीलंका दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, बुमराह टेस्ट सीरीज से आउट, BCCI बोला- वह अभी पूरी तरह फिट नहीं

श्रीलंका दौरे से पहले भारत को बड़ा झटका, बुमराह टेस्ट सीरीज से आउट, BCCI बोला- वह अभी पूरी तरह फिट नहीं

भारत को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगता दिख रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Fast bowler Jasprit Bumrah) चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसी वजह से उनका इस दौरे का हिस्सा नहीं होना तय है। बीसीसीआई (BCCI) सूत्रों के मुताबिक, बुमराह अभी भी 'इम्पैक्ट इंजरी' (Impact Injury) से रिकवरी कर रहे हैं और मेडिकल टीम उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के पक्ष में नहीं है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगता दिख रहा है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Fast bowler Jasprit Bumrah) चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। इसी वजह से उनका इस दौरे का हिस्सा नहीं होना तय है। बीसीसीआई (BCCI) सूत्रों के मुताबिक, बुमराह अभी भी ‘इम्पैक्ट इंजरी’ (Impact Injury) से रिकवरी कर रहे हैं और मेडिकल टीम उन्हें जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के पक्ष में नहीं है।

पढ़ें :- रोहित से पंगा लेना अजित अगरकर को पड़ा भारी, अब खतरे में चीफ सिलेक्टर की कुर्सी!

हालांकि, ये चौंकाने वाली खबर है क्योंकि, दो दिन पहले यानी 31 जुलाई को न्यूज एजेंसी ने रिपोर्ट दी थी कि बुमराह ने फिटनेस टेस्ट पास (Fitness Test Passed) कर लिया है और वह श्रीलंका में खेलने के लिए तैयार हैं। अब इस रिपोर्ट ने भारतीय फैंस को काफी निराश किया है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल (World Test Championship 2025-27 Final) में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतनी जरूरी है।

बीसीसीआई ने नहीं लिया कोई जोखिम

सूत्रों के मुताबिक, बुमराह के घुटने की सूजन शुरुआती अनुमान से अधिक गंभीर है। वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (BCCI Centre of Excellence) में मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। हालांकि उम्मीद थी कि वह दो सप्ताह के भीतर फिट होकर वापसी कर लेंगे, लेकिन अभी भी उन्हें घुटने में असहजता महसूस हो रही है।

बीसीसीआई (BCCI)  की स्पोर्ट्स साइंस टीम बुमराह की वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। आगामी महीनों में भारतीय टीम का व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है, ऐसे में मेडिकल टीम किसी भी तरह का जोखिम लेने के पक्ष में नहीं है। अगर बुमराह पहले टेस्ट से पहले फिट भी हो जाते हैं, तब भी उन्हें टेस्ट क्रिकेट में उतारने पर अंतिम फैसला उनकी कार्यक्षमता और फिटनेस को ध्यान में रखकर लिया जाएगा।

पढ़ें :- टीम इंडिया के लिए बड़ी राहत : हार्दिक पांड्या पूरी तरह फिट, वनडे में वापसी के लिए मिली मंज़ूरी

भारत की गेंदबाजी पर पड़ेगा असर

श्रीलंका के सपाट विकेटों पर लंबे स्पेल फेंकने पड़ सकते हैं, जिससे बुमराह के कार्यभार में काफी बढ़ोतरी होगी। इसी कारण मेडिकल टीम फिलहाल उन्हें आराम देने के पक्ष में दिखाई दे रही है। बुमराह की गैरमौजूदगी भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। नई गेंद से विकेट लेने और लंबे स्पैल में विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की उनकी क्षमता टीम के लिए बेहद अहम रहती है। श्रीलंका की परिस्थितियों में भी उनका अनुभव भारत के काफी काम आ सकता था। अब चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को उनकी जगह किसी दूसरे तेज गेंदबाज पर भरोसा करना होगा। इससे युवा गेंदबाजों के लिए खुद को साबित करने का मौका भी मिलेगा।

कौन ले सकता है बुमराह की जगह?

अगर बुमराह उपलब्ध नहीं होते हैं तो चयनकर्ता जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी या विदर्भ के यश ठाकुर में से किसी एक को टीम में शामिल कर सकते हैं। दोनों घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके हैं।

पहले से चोटों से जूझ रही है टीम इंडिया

पढ़ें :- बुमराह मौसम की वजह से हुए बीमार, अभिषेक को तेज बुखार, कप्तान सूर्या ने बताया दिल्ली में टीम से जुड़ेगा यह खिलाड़ी

भारतीय टीम पहले ही चोटों से परेशान है। नीतीश कुमार रेड्डी (हैमस्ट्रिंग), हर्षित राणा (हैमस्ट्रिंग) और वॉशिंगटन सुंदर (हैमस्ट्रिंग) कम से कम पहले टेस्ट से बाहर रहेंगे। ऐसे में बुमराह की गैरमौजूदगी भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...