1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. असम में नाबालिग के साथ रेप और हत्या, तीन किशोर गिरफ्तार, पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों ने की फांसी देने की मांग

असम में नाबालिग के साथ रेप और हत्या, तीन किशोर गिरफ्तार, पीड़ित परिवार और प्रदर्शनकारियों ने की फांसी देने की मांग

भारत के पूर्वी राज्य असम के हैलाकांडी जिले में एक 15 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन लोगों पर आरोप लगाया गया है, जिसमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया हैं कि आरोपियों में से एक के साथ लड़की रिश्ते में थी। आपको बता दें कि लड़की अपने घर में मृत पाई गई थी। स्वजनों का कहना है कि उसके साथ रेप किया गया और फिर बेदर्दी से उसकी हत्या कर दी गई।

By Sushil Sah 
Updated Date

 

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में सीतापुर आवासीय विद्यालय में छात्र से कुकर्म, सात छात्रों पर आरोप, मुकदमा दर्ज

दिसपुर। भारत के पूर्वी राज्य असम के हैलाकांडी जिले में एक 15 वर्षीय लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन लोगों पर आरोप लगाया गया है, जिसमें से एक नाबालिग है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया हैं कि आरोपियों में से एक के साथ लड़की रिश्ते में थी। आपको बता दें कि लड़की अपने घर में मृत पाई गई थी। स्वजनों का कहना है कि उसके साथ रेप किया गया और फिर बेदर्दी से उसकी हत्या कर दी गई।

साढ़े 17 साल का है एक आरोपी

बता दें कि इस मामले में पुलिस ने बीते रविवार को पांच युवकों को हिरासत में लिया था। लेकिन सोमवार को सिर्फ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है। ‘हैलाकांडी’ के एसएसपी ने बताया कि एक आरोपी की उम्र महज साढ़े 17 साल है और अदालत से उस पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाने की अपील की गई है।लड़की की मां का कहना हैं कि वे सभी लोग एक दावत में गए थे। वहां पर लड़की की उसके चचेरे भाई के साथ किसी बात को लेकर बहस हो गई और वह वहां से करीब 10 बजकर 30 मिनट पर घर के लिए चल पड़ी। इसके बाद जब सभी लोग एक घंटे बाद घर पहुंचे, तो उसकी लाश पड़ी मिली। घरवालों ने आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग रखी है।

फांसी देने की हो रही मांग

पढ़ें :- बिहार के छपरा जिले में खौफनाक वारदात, दोस्त ने 17 वर्षीय किशोर को मारा चाकू, हत्या कर खुद पहुंचा थाने

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं एसएसपी का कहना हैं कि ‘आरोपी घर के बारे में अच्छे से जानते थे और लड़की और लड़के के बीच बातचीत भी होती थी। फिलहाल हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते, लेकिन इसकी गहन जांच हो रही है।’ आपको बता दें कि इस घटना के सामने आने के बाद ‘हैलाकांडी’ और असम की ‘बराक’ घाटी में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। वहां के स्थानीय लोगों ने असम और मिजोरम को जोड़ने वाले एनएच-6 को ब्लॉक कर दिया। वहीं प्रदर्शनकारी आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...