1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘मिर्जापुर द मूवी’ जानें कब सिनेमाघरों में मचाएगी भौकाल? सामने आई रिलीज डेट

‘मिर्जापुर द मूवी’ जानें कब सिनेमाघरों में मचाएगी भौकाल? सामने आई रिलीज डेट

प्राइम वीडियो (Prime Video) की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Web Series ‘Mirzapur’) अब एक फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आने वाली है। मेकर्स ने आज ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie)  की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। इसके बाद फैंस कालीन भइया और गुड्डू पंडित के भौकाल को बड़े पर्दे पर देखने के लिए खासा उत्साहित हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। प्राइम वीडियो (Prime Video) की लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ (Web Series ‘Mirzapur’) अब एक फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आने वाली है। मेकर्स ने आज ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie)  की रिलीज डेट भी घोषित कर दी है। इसके बाद फैंस कालीन भइया और गुड्डू पंडित के भौकाल को बड़े पर्दे पर देखने के लिए खासा उत्साहित हैं।

पढ़ें :- बढ़ गया मिर्जापुर का सस्पेंस! मेकर्स ने शेयर किए जितेंद्र कुमार, अभिषेक बनर्जी और रवि किशन के जबरदस्त कैरेक्टर पोस्टर्स

4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie) को फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और रितेश सिधवानी (Ritesh Sidhwani) ने एक्सेल एंटरटेनमेंट (Excel Entertainment) के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। आज मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी। मेकर्स ने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें रेत पर कई गाड़ियां दौड़ रही हैं और पीछे एक बड़ी सी कुर्सी एक कार में बंधी है। इसके साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट घोषित करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie)  4 सितंबर 2026 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’

2018 में हुई वेब सीरीज की शुरुआत, आ चुके हैं तीन सीजन

‘मिर्जापुर’ की शुरुआत साल 2018 में एक वेब सीरीज के तौर पर हुई थी। इस क्राइम-थ्रिलर के पहले सीजन को काफी पसंद किया गया था। फिल्म के एक-एक सीन से लेकर इसके डायलॉग तक काफी मशहूर हुए थे। देखते-देखते सीरीज के प्रमुख किरदार कालीन भइया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फजल) और मुन्ना भइया (दिव्येंदु शर्मा) घर-घर में काफी मशहूर हो गए।

सीरीज की लोकप्रियता को भुनाते हुए मेकर्स साल 2020 में ‘मिर्जापुर’ का दूसरा सीजन लेकर आए। इस सीजन को भी पसंद किया गया और कहानी में कई नए मोड़ जोड़े गए। इसके लगभग चार साल बाद साल 2024 में मेकर्स ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन लेकर आए। हालांकि, इस बार कहानी दर्शकों को उतना प्रभावित नहीं कर पाई और सीरीज कोई खास चर्चा नहीं बटोर सकी। लेकिन अब मेकर्स मिर्जापुर की कहानी को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। ऐसे में दर्शकों का उत्साह इसे देखने के लिए चरम पर है।

पढ़ें :- अभिनेता विजय वर्मा के जन्मदिन पर उनकी वेब सीरीज मटका किंग की रिलीज डेट आई सामने, जाने कब होगा सीरीज का प्रीमियर

फ्रेंचाइजी के मुख्य कलाकारों के साथ हुईं कुछ नई एंट्री

गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित ‘मिर्जापुर: द मूवी’ (Mirzapur The Movie)   की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म में फ्रैंचाइजी के प्रमुख लोकप्रिय किरदारों की वापसी हुई है। इनमें कलीन भइया (पंकज त्रिपाठी) और गुड्डू पंडित (अली फजल) शामिल हैं। साथ ही दिव्येंदु द्वारा निभाए गए मुन्ना भइया की बहुप्रतीक्षित वापसी भी हुई है, जिन्हें इस श्रृंखला के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक माना जाता है। मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौर, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...