1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. video-छात्राएं जान जोखिम में डालकर जा रहीं स्कूल, मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बदहाल बुनियादी सुविधाओं की हकीकत

video-छात्राएं जान जोखिम में डालकर जा रहीं स्कूल, मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में बदहाल बुनियादी सुविधाओं की हकीकत

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने ग्रामीण इलाकों में बदहाल बुनियादी सुविधाओं की हकीकत उजागर कर दी है। रहली विकासखंड की ग्राम पंचायत बेरखेड़ी कलां में स्कूली छात्र-छात्राएं हर दिन जान जोखिम में डालकर कोपरा नदी पार करने को मजबूर हैं...

By Harsh 
Updated Date

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने ग्रामीण इलाकों में बदहाल बुनियादी सुविधाओं की हकीकत उजागर कर दी है। रहली विकासखंड की ग्राम पंचायत बेरखेड़ी कलां में स्कूली छात्र-छात्राएं हर दिन जान जोखिम में डालकर कोपरा नदी पार करने को मजबूर हैं। नदी के बीच बने क्षतिग्रस्त पुल से गुजरते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Viral Video- दादी और बंदर का महामुकाबला देख नहीं रोक पाओगे हंसी, दादी जिद्दी हैं तो बंदर निकला उनसे बड़ा जिद्दी

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बहाव के बीच छात्राएं ग्रामीणों का सहारा लेकर एक-एक कदम संभलकर पुलिया पार कर रही हैं। जरा-सी चूक किसी बड़े हादसे में बदल सकती है, लेकिन स्कूल पहुंचने की मजबूरी उन्हें हर दिन इस खतरे का सामना करने पर विवश कर रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, कोपरा नदी पर बनी पुलिया काफी समय से क्षतिग्रस्त है। बारिश के मौसम में नदी का जलस्तर बढ़ते ही यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है। इसके बावजूद बेरखेड़ी कलां और चेनपुरा गांव के अधिकांश विद्यार्थी इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं, क्योंकि यही सबसे छोटा और सीधा मार्ग है।

हालांकि गांव तक पहुंचने के लिए करीब तीन किलोमीटर लंबा वैकल्पिक रास्ता भी मौजूद है लेकिन दूरी अधिक होने के कारण अधिकांश लोग उसी क्षतिग्रस्त पुलिया का इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पुलिया की मरम्मत कराने की मांग उठाई गई लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। मामला सामने आने के बाद रहली जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि पाटीदार ने कहा कि घटना की जानकारी मिल गई है। सहायक यंत्री को मौके पर भेजकर पुलिया का निरीक्षण करने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

पढ़ें :- Viral Video : छत तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार, बाल-बाल बचा मजदूर, वीडियो देख लोग बोले- इंडियन सुपरमैन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...