1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पाकिस्तान ने ‘कतर’ के अंतर्राष्ट्रीय मीडिया नेटवर्क ‘अल जजीरा’ को किया बैन, ‘येलो जर्नलिज्म’ का लगाया आरोप

पाकिस्तान ने ‘कतर’ के अंतर्राष्ट्रीय मीडिया नेटवर्क ‘अल जजीरा’ को किया बैन, ‘येलो जर्नलिज्म’ का लगाया आरोप

कतर के प्रमुख मीडिया नेटवर्क 'अल जजीरा' पर हाल ही में पाकिस्तान ने 'येलो जर्नलिज्म' यानी सनसनीखेज पत्रकारिता और एकतरफा रिपोर्टिंग करने का भारी आरोप लगाया है। हांलाकि, पाकिस्तानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान के बाद देश में 'अल जजीरा' की अंगेजी वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया गया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

इस्लामाबाद। कतर के प्रमुख मीडिया नेटवर्क ‘अल जजीरा’ पर हाल ही में पाकिस्तान ने ‘येलो जर्नलिज्म’ यानी सनसनीखेज पत्रकारिता और एकतरफा रिपोर्टिंग करने का भारी आरोप लगाया है। हांलाकि, पाकिस्तानी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी बयान के बाद देश में ‘अल जजीरा’ की अंगेजी वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया गया है।

पढ़ें :- पीएम मोदी की पोस्ट पर बैन से भड़की केन्द्र सरकार, मेटा की ग्लोबल टीम को की तलब

आपको बता दें कि यह पूरा मामला पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हुए हालिया चुनावों और वहां जारी विरोध-प्रदर्शनों की कवरेज से जुड़ा हुआ है। पाकिस्तानी प्रशासन ने दावा किया है कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रसारणकर्ता ने जानबूझकर कुछ चुनिंदा पोलिंग स्टेशनों से ‘स्क्रिप्टेड’ और बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए बयान दिखाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया और सुरक्षा बलों की छवि को वैश्विक स्तर पर खराब किया जा सके।

क्या है पूरा मामला?

पाकिस्तान सरकार के मुताबिक, ‘अल जजीरा’ ने तथ्यों की सही जांच किए बिना PoK के प्रदर्शनों को ऐसे पेश किया जिससे देश में अराजकता का माहौल दिख सके। इस विवादित कवरेज के तुरंत बाद पाकिस्तानी दूरसंचार प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए देश भर में ‘अल जजीरा’ की वेबसाइट को बैन कर दिया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों और मानवाधिकार समूहों ने पाकिस्तान में प्रेस की स्वतंत्रता और डिजिटल सेंसरशिप को लेकर चिंता जाहिर की है।

क्यों इस्तेमाल हुआ ‘येलो जर्नलिज्म’ शब्द?

पढ़ें :- ट्रंप का बड़ा फैसला, अवैध प्रवासी ट्रक ड्राइवरों की छुट्टी, पूर्व सैनिकों को मिलेगी नौकरी

पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, अल जजीरा की रिपोर्टिंग पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों का अनुसरण नहीं की थी। आपको बता दें कि ‘येलो जर्नलिज्म’ का अर्थ ऐसी रिपोर्टिंग से है जिसमें पाठकों और दर्शकों को चौंकाने के लिए खबरों को बढ़ा-चढ़ाकर, तोड़ मरोड़कर और सनसनीखेज बनाकर पेश किया जाता है। साथ ही पाकिस्तान की सरकार ने आरोप लगाया है कि इस ब्रॉडकास्टर ने सटीक और निष्पक्ष तथ्यों के बजाय सनसनी फैलाने वाले एजेंडे के तहत काम किया। वहीं दूसरी ओर ‘कतर’ सरकार या ‘अल जजीरा’ नेटवर्क की ओर से अभी इन आरोपों और वेबसाइट ब्लॉक किए जाने पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...