1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. केजरीवाल के ​पीएम आवास मार्च को पुलिस ने रोका, बोले सरकार अमेरिका से एथेनॉल मंगाकर E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है

केजरीवाल के ​पीएम आवास मार्च को पुलिस ने रोका, बोले सरकार अमेरिका से एथेनॉल मंगाकर E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को E20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च लेकर निकले। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेता सड़क पर धरने पर बैठ गए...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली।  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को E20 पेट्रोल नीति के विरोध में प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च लेकर निकले। हालांकि दिल्ली पुलिस ने उन्हें और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को फिरोजशाह रोड पर ही रोक दिया। इसके बाद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत अन्य नेता सड़क पर धरने पर बैठ गए। मार्च से पहले केजरीवाल ने कहा कि E20 पेट्रोल नीति के विरोध में देशभर से दो लाख से अधिक लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम पत्र लिखे हैं। उन्होंने बताया कि इन पत्रों को वे स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपना चाहते हैं। केजरीवाल का कहना है कि उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने के लिए संदेश भी भेजा है और उन्हें उम्मीद है कि बातचीत का अवसर मिलेगा।

पढ़ें :- हवा में 300 फीट नीचे आया एयर इंडिया का विमान, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में 10 यात्री और 4 क्रू मेंबर घायल

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अमेरिका से एथेनॉल मंगाकर E20 पेट्रोल को बढ़ावा दे रही है जिससे आम लोगों के वाहनों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसी भी बाहरी दबाव में फैसला नहीं लेना चाहिए और इस नीति पर दोबारा विचार करना चाहिए।

प्रधानमंत्री कार्यालय का कोई अधिकारी ज्ञापन स्वीकार करे: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी जनता की ओर से मिली दो लाख से अधिक हस्ताक्षरित याचिकाएं लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचना चाहती है। उन्होंने मांग की कि यदि प्रदर्शनकारियों को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती तो प्रधानमंत्री कार्यालय का कोई अधिकारी मौके पर आकर ज्ञापन स्वीकार करे और इस मुद्दे पर बातचीत शुरू करे। सौरभ भारद्वाज ने प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पुलिस, RAF, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम यह दिखाते हैं कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने आए लोगों के साथ अनावश्यक सख्ती की जा रही है।

शुद्ध और E20 पेट्रोल दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएं: केजरीवाल

पढ़ें :- Video- जान हथेली पर रख उफनती बेतवा पार कर, स्कूल पहुंच रहे थे छात्र, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन की खुली आंख

केजरीवाल ने बताया कि उन्होंने पिछले महीने भी प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर E20 पेट्रोल नीति पर चर्चा के लिए समय मांगा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। उनका कहना है कि इसी कारण वे जनता की मांग सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचाने आए हैं। AAP ने मांग की है कि पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को शुद्ध पेट्रोल और E20 पेट्रोल, दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही E20 पेट्रोल की कीमतों में कमी लाने की भी मांग की गई है।

जब से कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है, केजरीवाल खुद को पीछे महसूस कर रहे हैं: हर्ष मल्होत्रा

पढ़ें :- रेलवे ट्रैक पर CCTV, हथियार और पेट्रोल बम की तैयारी... अमृतसर में ISI आतंकी मॉड्यूल का खुलासा, चार ना​बालिगों सहित नौ आरोपित गिरफ्तार

उधर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने इस मार्च को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस और केजरीवाल के बीच देश का नंबर 1 अराजकतावादी बनने की होड़ का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से कांग्रेस ने पीएम आवास पर प्रदर्शन किया है, केजरीवाल खुद को पीछे महसूस कर रहे हैं बिना अनुमति प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च निकालना केवल राजनीतिक माहौल बनाने की कोशिश है। मल्होत्रा ने कहा कि पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद खुद को पीड़ित दिखाना आम आदमी पार्टी की पुरानी रणनीति रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...