1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Kashmiri fighter Owais Yaqoob : कश्मीरी फाइटर ओवैस याकूब ने वर्ल्ड चैंपियन को एक झटके में हराया , MMA में रचा दिया इतिहास

Kashmiri fighter Owais Yaqoob : कश्मीरी फाइटर ओवैस याकूब ने वर्ल्ड चैंपियन को एक झटके में हराया , MMA में रचा दिया इतिहास

भारत के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी ओवैस याकूब MMA में इतिहास रच दिया। हर तरफ याकूब की चर्चा हो रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Kashmiri fighter Owais Yaqoob :  भारत के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स खिलाड़ी ओवैस याकूब MMA में इतिहास रच दिया। हर तरफ याकूब की चर्चा हो रही है। फाइटर याकूब ने दिग्गज फाइटर डेलियन जॉर्जीव को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने बुल्गारिया में ब्रेव कॉम्बैट फेडरेशन 107 में दो बार के वर्ल्ड चैंपियन को मात देकर इतिहास रचा। आपको बता दें कि आईएमएमएएफ में अभी तक डेलियन को कोई नहीं हरा पाया था।
आइये जानते है ओवैस याकूब कौन हैं।

पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : आज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! एशियन गेम्स से पहले कप्तान आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ

कौन हैं ओवैस याकूब?
ओवैस याकूब का जन्म पर्वतीय राज्य जम्मू-कश्मीर के पुलवामा ज़ले के मुर्रान गांव में 1998 में हुआ था। छोटे से गांव से आने वालू याकूब पहले से ही लोकल खिलाड़ी बन गए थे। कॉम्बैट स्पोर्ट्स (Combat Sports) में उनकी खास रूचि थी। इस वजह से उन्होंने 2012 में ताइक्वांडो और किकबॉक्सिंग के साथ करियर की शुरुआत की। याकूब ने बहुत जल्दी अपने गेम में दक्षता हासिल कर ली थी।

याकूब ने ग्लोबल लेवल पर खुद को साबित किया। याकूब ने दुनिया में जाकर भारत का प्रतिनिधित्व किया और लगातार सफलता अर्जित की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...