1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा विधायक के हंगामे से विधानसभा अध्यक्ष का चढ़ा पारा, सदस्यता रद्द करने की दी धमकी, सदन कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

सपा विधायक के हंगामे से विधानसभा अध्यक्ष का चढ़ा पारा, सदस्यता रद्द करने की दी धमकी, सदन कल सुबह 11 बजे तक स्थगित

यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र में सपा के हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana) नाराज हो गए। उन्होंने विधायक सचिन को तत्काल बाहर जाने के लिए कहा। विधायक सचिन मुख्यमंत्री की तस्वीर पर नारा लिखकर हंगामा कर रहे थे।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र में सपा के हंगामे पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana) नाराज हो गए। उन्होंने विधायक सचिन को तत्काल बाहर जाने के लिए कहा। विधायक सचिन मुख्यमंत्री की तस्वीर पर नारा लिखकर हंगामा कर रहे थे। इसी बात पर सतीश महाना (Satish Mahana) नाराज हो गए। उन्होंने एथिक्स कमेटी (Ethics Committee) को शिकायत भेजकर उनकी सदस्यता तक रद्द कराने के प्रस्ताव की अनुशंसा करने की धमकी दे दी। इसके बाद कल सुबह 11 बजे तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया गया।

पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्ताव पर लगी मुहर, पीआरडी के जवानों को दिया तोहफा

सदन में सीएम योगी बोले

सदन में सीएम योगी ने कहा कि जनता के मुद्दों पर चर्चा हो, इसके लिए सभी सदस्यों के पास मौका था। लेकिन, इनका न चर्चा पर विश्वास है, न सांविधानिक मूल्यों पर। इसीलिए ये लोग अव्यवस्था फैला रहे हैं।

सपा के ‘चंदा चोर कहां मिलेंगे’ नारे के जवाब में भाजपा का ‘टोटी चोर कहां मिलेंगे’

सदन में सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूदगी में सपा विधायक  लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। सपा के सभी सदस्य वेल में मौजूद हैं। नारेबाजी कर रहे हैं कि ‘चंदा चोर कहां मिलेंगे? बीजेपी के दफ्तर में’ उनके जवाब में भाजपा सदस्य भी नारे लगा रहे हैं। भाजपा विधायकों ने कहा कि ‘टोटी चोर कहां मिलेंगे? सपा के दफ्तर में’।

पढ़ें :- BJP सरकार ने जनता पर “Digital Payments Tax” लगाकर बचत को भी तबाह करने की योजना बना दी: खरगे

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...