दिग्गज टेक कंपनी मोटोरोला ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Moto G Max है। मोटो G मैक्स को शुक्रवार को भारत में कंपनी की G-सीरीज़ लाइनअप में नए मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया।
Moto G Max : दिग्गज टेक कंपनी मोटोरोला ने भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Moto G Max है। मोटो G मैक्स को शुक्रवार को भारत में कंपनी की G-सीरीज़ लाइनअप में नए मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया। पिछले महीने Motorola Edge 70 Max के लॉन्च के बाद, यह देश में ब्रांड का दूसरा ‘Max’ स्मार्टफोन है।
इस हैंडसेट में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.72-इंच की फुल-HD+ LCD स्क्रीन दी गई है।
चिपसेट
इसमें Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट लगा है और यह Android 16 पर चलता है।
30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट
हैंडसेट में 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की बैटरी दी गई है।
कीमत और उपलब्धता
भारत में Moto G Max के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये तय की गई है।
कलर
यह हैंडसेट Pantone Alaskan Blue, Pantone Malaga और Pantone Stargazer कलर ऑप्शन में आता है। इसे देश में Flipkart के ज़रिए खरीदा जा सकता है।
Moto G Max की कीमत 27,999 रुपये है, जिसमें 6GB Ram और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी है। कंपनी ने इसको सिंगल वेरिएंट में ही लॉन्च किया है और 20 अगस्त से यह संल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।