1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Oracle layoffs : दिग्ग्ज टेक ओरेकल फिर करेगी कर्मचारियों की छंटनी, इस माह से शुरू हो सकती है कटौती

Oracle layoffs : दिग्ग्ज टेक ओरेकल फिर करेगी कर्मचारियों की छंटनी, इस माह से शुरू हो सकती है कटौती

दिग्ग्ज टेक कंपनी ओरेकल एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार,कंपनी अपने Artificial Intelligence Infrastructure के लिए अरबों डॉलर का कर्ज ले रही है और साथ ही अपने पेरोल खर्च को भी कम करना चाहती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Oracle layoffs : दिग्ग्ज टेक कंपनी ओरेकल एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार,कंपनी अपने Artificial Intelligence Infrastructure के लिए अरबों डॉलर का कर्ज ले रही है और साथ ही अपने पेरोल खर्च को भी कम करना चाहती है। रिपोर्ट के अनुसार, मैनेजरों से संभावित रूप से प्रभावित कर्मचारियों की पहचान करने को कहा गया है। कुछ टीमों में कर्मचारियों की संख्या में दो अंकों के प्रतिशत तक कमी हो सकती है। हालांकि, ओरेकल ने अभी इस संभावित छंटनी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पढ़ें :- अब घर पर Lumio Arc 7 (2026) के साथ लें सिनेमा हॉल का मजा, 120-इंच प्रोजेक्शन और 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मौजूद

यह संभावित छंटनी ऐसे समय में हो रही है जब ओरेकल ने इस साल की शुरुआत में भी कर्मचारियों की संख्या में कटौती की थी। हाल ही में रेगुलेटरी फाइलिंग से पता चला है कि 31 मई, 2026 को खत्म हुए फाइनेंशियल ईयर (Financial Year) के दौरान कंपनी के कर्मचारियों की संख्या में 21,000 (यानी 13%) की कमी आई, जिसमें छंटनी भी शामिल थी।

ओरेकल ने अपनी सालाना फाइनेंशियल रेगुलेटरी फाइलिंग (Financial Regulatory Filing) में कहा, “हमारे कामकाज में AI टेक्नोलॉजी को अपनाने और लागू करने के कारण हमारे कर्मचारियों की संख्या में कमी आई है और आगे भी आ सकती है।”

कंपनी ने बताया कि अभी उसके पास लगभग 141,000 कर्मचारी हैं। हालांकि, नई संभावित छंटनी में कितने कर्मचारी प्रभावित होंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कुछ टीमों में कटौती का स्तर दो अंकों के प्रतिशत तक पहुंचने की बात कही गई है।

पढ़ें :- पटना मेट्रो का एक साल पूरा, 3.37 लाख से अधिक लोगों ने किया सफर, दिसंबर तक खुलेगा नया 'खेमनीचक' स्टेशन
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...