1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जंतर-मंतर सीजन-2 जल्द शुरू होगा: मीटिंग के लिए हॉल नहीं मिलने पर अभिजीत दीपके ने BJP पर लगाया आरोप

जंतर-मंतर सीजन-2 जल्द शुरू होगा: मीटिंग के लिए हॉल नहीं मिलने पर अभिजीत दीपके ने BJP पर लगाया आरोप

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपके का दावा है कि उनकी पार्टी की बैठक रोकने के लिए हॉल मालिकों पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि काफी तलाश के बाद एक हॉल बुक किया गया था...

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिल्ली में पार्टी की वॉलंटियर्स मीट को लेकर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपके का दावा है कि उनकी पार्टी की बैठक रोकने के लिए हॉल मालिकों पर दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि काफी तलाश के बाद एक हॉल बुक किया गया था, लेकिन बैठक से पहले ही उसके मालिकों को धमकी दिए जाने की बात सामने आई।

पढ़ें :- राम मंदिर BJP के लिए पहले राष्ट्रीय मुद्दा था, अब 'चढ़ावा चोरी' पर सवाल पूछो तो मोदी सरकार 'स्टेट सब्जेक्ट' बताकर झाड़ रही है पल्ला : प्रियंका गांधी

दीपके ने बताया कि दिल्ली में मंगलवार को CJP की वॉलंटियर्स मीट प्रस्तावित थी। इसके लिए पार्टी काफी समय से हॉल तलाश रही थी, लेकिन उनका दावा है कि कई जगहों पर उन्हें किराए पर हॉल देने से इनकार कर दिया गया। दीपके के मुताबिक, हर जगह उन्हें यही बताया गया कि ‘ऊपर से दबाव’ है।

उन्होंने कहा कि काफी कोशिशों के बाद आखिरकार एक हॉल बुक किया गया और पार्टी के पास इसकी रसीद भी है। हालांकि, दीपके का आरोप है कि मंगलवार सुबह हॉल मालिकों को धमकी दी गई कि अगर वहां CJP की बैठक होने दी गई तो उन्हें गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।

इस पूरे मामले को लेकर दीपके ने बीजेपी पर सीधे निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशों से यह संकेत मिलता है कि बीजेपी युवाओं से डर रही है। दीपके ने कहा कि अगर बीजेपी को लगता है कि इस तरह की छोटी-मोटी कोशिशों से CJP डर जाएगी, तो यह उसकी गलतफहमी है।

इसी दौरान अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर मिल रहे सवालों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इंस्टाग्राम पर लोग लगातार पूछ रहे हैं कि जंतर-मंतर सीजन-2 कब शुरू होगा। दीपके ने कहा कि इसका सीजन-2 बहुत जल्द शुरू होने वाला है।

पढ़ें :- नोएडा हवाई अड्डे पर जलभराव के बाद अखिलेश ने कसा तंज, बोले-जहां भाजपा सरकार, वहां महाभ्रष्टाचार, अब क्या एअरपोर्ट पर नाव चलेगी?

हालांकि, हॉल की बुकिंग रद्द कराने के लिए दबाव बनाए जाने और धमकी देने के इन आरोपों पर बीजेपी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए पहले दिन आठ पूर्व अफसरों ने दिया इंटरव्यू, जानें नियुक्ति प्रकिया के बारे में
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...