1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारत में जल्द आएगी उड़ने वाली टैक्सी, नोएडा से गुरुग्राम तक का सफर सिर्फ 15 मिनट में

भारत में जल्द आएगी उड़ने वाली टैक्सी, नोएडा से गुरुग्राम तक का सफर सिर्फ 15 मिनट में

जरा सोचिए, यदि आपको नोएडा से गुरुग्राम जाना हो और सड़क पर घंटों ट्रैफिक में फंसने के बजाय आप सीधे हवा में उड़कर सिर्फ 15 मिनट में अपने सफर तक पहुंच जाएं तो कैसा लगेगा? अभी तक फिल्मों और रील्स में दिखाई देने वाली एयर टैक्सी अब भारत में हकीकत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। और खास बात ये है कि सरकार ने इस दिशा में एक बड़ा कदम भी उठा लिया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। जरा सोचिए, यदि आपको नोएडा से गुरुग्राम जाना हो और सड़क पर घंटों ट्रैफिक में फंसने के बजाय आप सीधे हवा में उड़कर सिर्फ 15 मिनट में अपने सफर तक पहुंच जाएं तो कैसा लगेगा? अभी तक फिल्मों और रील्स में दिखाई देने वाली एयर टैक्सी अब भारत में हकीकत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। और खास बात ये है कि सरकार ने इस दिशा में एक बड़ा कदम भी उठा लिया है।

पढ़ें :- IndiGo Crisis : एयरलाइंस की मनमानी पर ब्रेक, सरकार ने फिक्स किया हवाई किराया, 500 किमी के लिए 7500 रुपये, जानें टिकट की नई दरें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ‘राम मोहन नायडू’ ने सरला एविएशन को देश का तीसरा eVTOL यानी इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग डिजाइन ऑर्गनाइजेशन अप्रूवल सौंपा है। आसान भाषा में समझें तो ये ऐसे विमान हैं, जिन्हें उड़ान भरने के लिए पारंपरिक हवाई जहाजों की तरह लंबे रनवे की जरूरत नहीं होती। ये विमान हेलीकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उठ सकते हैं और उसी तरह नीचे उतर सकते हैं।

आखिर भारत में एयर टैक्सी कब तक शुरू हो सकती है

सरकार की योजना के मुताबिक, अगले करीब दो वर्षों में भारत में eVTOL का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। यानी 2028 तक देश में एयर टैक्सी सेवा शुरू होने का रास्ता खुल सकता है और अगर ये योजना जमीन पर उतरती है तो शहरी परिवहन की तस्वीर काफी बदल सकती है। नोएडा से गुरुग्राम का सफर, जो सड़क के रास्ते ट्रैफिक के कारण काफी समय ले सकता है, एयर टैक्सी के जरिए करीब 15 मिनट में पूरा करने का दावा किया जा रहा है।

एयर टैक्सियों की एक और खासियत इनकी तकनीक है

ये इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक तकनीक पर आधारित होंगी। इससे पारंपरिक हेलीकॉप्टरों की तुलना में शोर और संचालन लागत को कम करने की उम्मीद है।वहीं, इनका इस्तेमाल सिर्फ शहर के अंदर आने-जाने तक सीमित नहीं रहने वाला। eVTOL तकनीक को इंटर-सिटी ट्रैवल के लिए भी विकसित किया जा रहा है और करीब 300 किलोमीटर तक की दूरी तय करने की क्षमता पर काम हो रहा है। सरकार की कोशिश सिर्फ एयर टैक्सी चलाने तक सीमित नहीं है। भारत इस पूरी तकनीक को देश में डिजाइन और विकसित करके भविष्य में दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंचाने की तैयारी में भी है।

रिर्पोट:
कल्पना पांडेय

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...